Punjab News: शिक्षा विभाग में आनलाइन होंगे तबादले, एसे करें आवेदन

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, पंजाब। Punjab News: पंजाब के प्राइमरी शिक्षा विभाग (Primary Education Department) में तैनात शिक्षकों का अब ट्रांसफर (Transfer) होगा। विभाग ने इस बाबत ऑनलाइन पोर्टल (Online Portal) खोल दिया है। पोर्टल पर 5 अगस्त 2024 तक शिक्षक आवेदन कर पाएंगे।

यह भी पढ़ें: पत्नी संग कम खर्च में बाली घूमने का शानदार मौका, जानें कितना खर्च होगा

यह स्थानांतरण साल 2019 में जारी की गई पॉलिसी व उसमें किए संशोधनों के आधार पर होंगे। हालांकि टीचर का सर्विस रिकॉर्ड और रिजल्ट भी देखा जाएगा।

pseb
pseb

यह शिक्षक ट्रांसफर के लिए कर पाएंगे आवेदन

इस दौरान प्राइमरी विंग के सारे अध्यापक व एसोसिएट टीचर, एसोसिएट प्री प्राइमरी टीचर, आईटी असिस्टेंट टीचर, शिक्षा प्रोवाइडर, ईजीएस, एआईई, एसटीआर वालंटियर ट्रांसफर के लिए आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन इन लोगों की अलग-अलग जोन में की गई सेवा व कुल सेवा भी देखी जाएगी। वहीं, आधे अधूरे फार्म मंजूर नहीं किए जाएंगे। स्पेशल कैटेगरी अधीन आने वाले केसों या छूट वाले केसों में संबंधित दस्तावेज साथ लगाने होंगे।

Transfers
Transfers

सही आवेदन वालों को स्टेशन च्वाइस का मौका

इसके अलावा म्यूचुअल ट्रांसफर के लिए ऑनलाइन माध्यम से ई पोर्टल पर आवेदन करना होगा। ऑफलाइन आने वाले आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा।

इस दौरान जिनके आवेदन सही पाए जाएंगे। उनके केसों को ही आगे स्टेशन च्वाइस के लिए आगे भेजा जाएगा। ट्रांसफर के लिए साल 2022-23 की एसीआर पर विचार किया जाए। किसी कारण अगर साल 2022-23 की एसीआर नहीं लिखी तो पिछले साल की एसीआर देखी जाएगी।

देख लो भ्रष्टाचार की इमारत, देखें VIDEO

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *