IKGPTU: आई.के.जी पी.टी.यू में “वर्ल्ड मेन्टल हेल्थ-डे” पर पहुंचे विश्व प्रसिद्ध मनोचिकित्सक, मैडिटेशन अध्ययन माहिर योगी अमनदीप

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, कपूरथला। IKGPTU: स्वस्थ मस्तिष्क से स्वस्थ शरीर है और जहां ये दोनों हैं वहां स्वस्थ समाज है। यह विचार विश्व प्रसिद्ध मनोचिकित्सक, मैडिटेशन एक्सपर्ट योगी अमनदीप के हैं। वे सोमवार को आई.के.गुजराल पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी (आई.के.जी पी.टी.यू) में “वर्ल्ड मेंटल हेल्थ-डे” पर मनोचिकित्सक, मैडिटेशन अध्ययन सत्र को सम्बोधित कर रहे थे। यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार कार्यालय की तरफ से यह विशेष स्तर स्टाफ, फैकल्टी एवं ऑफिसर्स के लिए आयोजित किया गया था।

ये भी पढ़ें: डेज होटल के मालिक और केएल सहगल मैमोरियल के प्रधान को नोटिस

यूनिवर्सिटी रजिस्ट्रार डा. एस.के.मिश्रा ने विशेष सत्र को सम्बोधित करते हुए “वर्ल्ड मेंटल हेल्थ-डे” की जानकारी साझा की। उन्होंने वर्क प्लेस पर मेन्टल हेल्थ की खास जरूरत पर ध्यान केंद्रित किया। रजिस्ट्रार डा.मिश्रा ने योगी अमनदीप का पुष्प भेंट कर स्वागत किया। योगी अमनदीप मनोचिकित्सक, परामर्शदाता एवं तुलनात्मक धार्मिक अध्ययन में काम करने वाले फॉरेन पोस्ट ग्रेजुएट हैं। उन्होंने हिमालयन पौराणिक पद्धति में श्वास योग पर काम किया है तथा वे इसका प्रचार एवं श्वास सूत्र से मानसिक अवस्था में तबदीली पर काम कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें: लड़कियों के साथ रंगरलियां मना रहे लुधियाना के कारोबारी गिरफ्तार

योगी अमनदीप ने बताया कि जीवन में श्वास क्रिया करना बेहद जरूरी है, क्योंकि श्वास अगर सही तरीके से लेते हैं, तो ये शरीर के हर हिस्से को बराबर स्वस्थ रखती है। उन्होंने अपने प्रैक्टिकल सत्र में यूनिवर्सिटी के अधिकारियों, फैकल्टी मेंबर्स एवं स्टाफ़ को साँस रोकने, साँस लेने के विभिन्न आसन, योग करवाए।
योगी अमनदीप ने बैठने, गहरी सांस लेने, सांस रोकने एवं फिर उसे छोड़ने के तरीके बताये एवं प्रैक्टिकल करवाए।

डीन कॉलेज डेवलपमेंट डा. बलकार सिंह ने सत्र आयोजन के लिए धन्यवाद प्रस्ताव रखा एवं उन्होंने योगी अमनदीप को यूनिवर्सिटी चिन्ह से सम्मानित किया। यूनिवर्सिटी एच.आर.एम विभाग के डिप्टी रजिस्ट्रार डा. एकओंकार सिंह जोहल एवं डिप्टी रजिस्ट्रार पी.आर रजनीश शर्मा का इस कार्यक्रम में अहम रोल रहा।

जालंधर सेन्ट्रल हलके के विधायक रमन अरोड़ा ने तल्हण रोड पर चाय सुट्टा बार की ओपनिंग की, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *