UP By-Election: मुजफ्फनगर के खतौली में इस दिन होगा विधानसभा का उप चुनाव

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 255 शब्द|📅 08 Nov 2022

डेली संवाद, उत्तर प्रदेश। UP By-Election: मुजफ्फनगर की खतौली विधानसभा में भी अब रामपुर की तरह ही 5 दिसम्बर को उपचुनाव के लिए मतदान होगा, जबकि नतीजे 8 दिसम्बर को आएंगे। निर्वाचन आयोग ने उपचुनाव को लेकर मंगलवार को तारीख की घोषणा की। यह घोषणा भारतीय जनता पार्टी (BJP) के विधायक विक्रम सिंह सैनी (Vikram Singh Saini) की विधानसभा की सदस्यता जाने के बाद की गयी है।

ये भी पढ़ें: पंजाब में 5000 से ज्यादा गाड़ियों की RC ब्लैकलिस्ट

निर्वाचन आयोग ने बताया कि विधायक विक्रम सिंह को विधायकी से अयोग्य घोषित किए जाने की वजह से इस सीट पर उपचुनाव हो रहा है। आयोग ने बताया कि 10 नवम्बर को अधिसूचना, 17 नवम्बर तक नामांकन, 18 नवम्बर को नामांकन पत्रों की जांच, 21 नवम्बर तक नामांकन वापस ले सकते हैं। वहीं 5 दिसम्बर को मतदान होगा। इसके अलावा 8 दिसम्बर को मतगणना होगी। 18 वीं विधानसभा में अब तक दो विधायकों की सदस्यता खत्म हो चुकी है।

ये भी पढ़ें: सिख नेता अमृतपाल को पुलिस ने किया नजरबंद

विधानसभा के प्रमुख सचिव प्रदीप दुबे ने विधिक राय मिल जाने के बाद खतौली सीट रिक्त घोषित करने का निर्णय लिया और सोमवार को अधिसूचना जारी कर दी। मुजफफरनगर के दंगे में दोषी पाए जाने पर दो वर्ष कैद की सजा होने पर भारतीय जनता पार्टी के विधायक विक्रम सिंह सैनी की विधानसभा की सदस्यता को रद्द किया गया। इसके साथ ही 5000 रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

ਸਕੂਲ ਜਾਣ ਵਾਲੀ ਲੜਕੀ ਦੀ ਵੀਡੀਓ ਹੋਈ ਸੋਸ਼ਲ ਮੀਡੀਆ ‘ਤੇ Viral, ਲੜਕੀ ਦੇ ਜਜ਼ਬੇ ਨੂੰ ਸਲਾਮ

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *