Jalandhar News: सेंट सोल्जर स्कूल की छात्राओं ने बोलियां डालते हुए मनाई हरयाली तीज, सांस्कृतिक पहनावे ने मचाई धमाल

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल, मान नगर में हरयाली तीज बड़े धूम धाम से मनाई गई। जिसको मनाने के लिए स्कूल छात्राएं, एवं सभी स्टाफ मेंबर्स सांस्कृतिक पहनावे में स्कूल में पहुंची, जो हमारी संस्कृति को दर्शा रहीं थी।

यह भी पढ़ें: कनाडा के कॉलेजों पर आर्थिक संकट,भारतीय छात्रों की कमी के कारण हालात बिगड़े

इस शुभ अवसर के मुख्य अतिथि ग्रुप के वाईस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा थे। उनका स्वागत स्कूल प्रिंसिपल अम्बिका शर्मा, स्टाफ मेंबर्स एवं छात्राओं ने बड़े अद्वितीय ढंग के साथ किया।

Haryali Teej Celebration in SSDPS Maan Nagar
Haryali Teej Celebration in SSDPS Maan Nagar

कला का प्रदर्शन किया

इस अवसर पर छत्राओं द्वारा लोक गीत, बोलियां, नृत्य, गिद्दा, भंगड़ा और मॉडलिंग प्रस्तुत करते हुए अपनी कला का प्रदर्शन किया गया।

Haryali Teej Celebration in SSDPS Maan Nagar
Haryali Teej Celebration in SSDPS Maan Nagar

कार्यक्रम में पुराने पंजाब की झलक दिखाने के लिए छात्रों द्वारा फुलकारियाँ, छज्ज, चाटियां, मधानियां आदि सजाई गई थी। कार्यक्रम के पश्चात् छात्राओं, एवं स्टाफ मेंबर्स को विभिन्न प्रकार के ख़िताब दिए गए।

Haryali Teej Celebration in SSDPS Maan Nagar
Haryali Teej Celebration in SSDPS Maan Nagar

सोहनी मुटियार, मिस पंजाबन

जिसमें मिस तीज, सोहनी मुटियार, मिस पंजाबन आदि शामिल थे। वाईस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने सभी को बधाई देते हुए इस दिन के महत्व बताया और कहा कि तीज लड़कियों का त्यौहार है हमे इस त्यौहार को बढ़ चढ़ कर मनना चाहिए, ताकि हमारी अमीर संस्कृति कायम रह सके।

Haryali Teej Celebration in SSDPS Maan Nagar
Haryali Teej Celebration in SSDPS Maan Nagar
Haryali Teej Celebration in SSDPS Maan Nagar
Haryali Teej Celebration in SSDPS Maan Nagar

अवैध कालोनी में देर रात हुआ हंगामा, देखें



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *