Pakistan New Army Chief: पाकिस्तानी सेना के नए प्रमुख होंगे लेफ्टिनेंट जनरल असीम मुनीर

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, पाकिस्तान। Pakistan New Army Chief: लंबे इंतजार और कवायद के बाद आखिरकार पाकिस्तान के नए सेना प्रमुख का ऐलान कर दिया गया है। जनरल असीम मुनीर (Asim Munir) को देश का अगला सेना प्रमुख चुना है।

सूचना मंत्री मरियम औरंगजेब की तरफ से ऐलान किया गया है कि पीएम ने अपने पास मौजूद शक्तियों का प्रयोग करते हुए जनरल मुनीर को सेना प्रमुख के तौर पर चुना है। मुनीर, 29 नवंबर को रिटायर होने वाले जनरल कमर जावेद बाजवा की जगह लेंगे।

ये भी पढ़ें: कार सवार लड़कियों ने लड़के को किडनैप कर बारी-बारी से किया रेप

जनरल साहिर शमशाद मिर्जा को ज्‍वॉइन्‍ट चीफ्स ऑफ स्‍टाफ कमेटी (CJCSC) के तौर पर नियुक्‍त किया गया है। पाकिस्तान की सूचना एवं प्रसारण मंत्री मरियम औरंगजेब (Maryam Aurangzeb) ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पीएम शहबाज शरीफ ने लेफ्टिनेंट जनरल साहिर शमशाद मिर्जा को ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ और लेफ्टिनेंट जनरल सैयद आसिम मुनीर को थल सेनाध्यक्ष नियुक्त करने का फैसला किया है।

ये भी पढ़ें: AAP के विधायक को लोगों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, देखें VIDEO

सूचना मंत्री ने ट्विटर पर लिखा कि मुनीर को देश की शक्तिशाली सेना का नया प्रमुख बनाया गया है। उन्होंने बताया कि मुनीर निवर्तमान जनरल कमर जावेद बाजवा से पदभार ग्रहण करेंगे। पहले से सेना प्रमुख की दौड़ में उनका नाम बताया जा रहा था।

उन्हें सितंबर 2018 में टू-स्टार जनरल के पद पर प्रमोट किया गया था, लेकिन उन्होंने दो महीने बाद कार्यभार संभाला। इस तरह लेफ्टिनेंट जनरल के रूप में उनका चार साल का कार्यकाल 27 नवंबर को समाप्त हो रहा है।

कैंसर का कारण बन सकता है अधिक मात्रा में दूध का सेवन, देखें



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *