Vijay Hazare Trophy: रितुराज गायकवाड़ ने मारे एक ओवर में सात छक्के, बनाया विश्व रिकॉर्ड

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, नई दिल्ली। Vijay Hazare Trophy: विजय हजारे ट्रॉफी 2022 (Vijay Hazare Trophy 2022) में सोमवार को महाराष्ट्र और उत्तरप्रदेश के बीच क्वार्टर फाइनल खेला गया। इसमें चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार खिलाड़ी ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) ने इतिहास रच दिया। दरअसल गायकवाड़ ने इस मैच के 49वें ओवर में एक साथ सात छक्कों की मदद से 43 रन बनाए और बड़े बड़े दिग्गजों को भी पीछे छोड़ दिया। ऋतुराज ने इसके अलावा इस मैच में दोहरा शतक भी जड़ दिया।

ये भी पढ़ें: कार सवार लड़कियों ने लड़के को किडनैप कर बारी-बारी से किया रेप

उत्तर प्रदेश के खिलाफ इस मैच में महाराष्ट्र ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 330 का स्कोर बनाया और पांच विकेट खो दिए। कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने सिर्फ 159 बॉल में 220 रनों की नाबाद पारी खेली, अपनी इस इनिंग में उन्होंने 10 चौके और 16 छक्के जमाए। कमाल तो तब हुआ जब पारी के 49वें ओवर में ऋतुराज गायकवाड़ ने 7 छक्के जड़ दिए।

ये भी पढ़ें: AAP के विधायक को लोगों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, देखें VIDEO

Vijay Hazare Trophy 2022 में गायकवाड़ ने अपनी बल्लेबाजी से तूफान लाकर हर किसी को हैरान कर दिया है। इस सीजन उन्होंने 8 पारी में 5 शतक और एक दोहरा शतक लगाने का कमाल किया। खासकर क्वार्टर फाइनल में गायकवाड़ की पारी ने फैन्स का दिल जीत लिया है।

ऑस्ट्रेलियन लड़की की हत्या में मोस्ट वांटेड पंजाब का युवक दिल्ली में गिरफ्तार, हुआ बड़ा खुलासा



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *