Good Sleep: सोने से पहले नजरअंदाज करे इनको खाना, नहीं तो हो सकती है परेशानी

Daily Samvad
5 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Good Sleep: हेल्दी लाइफ जीने के लिए अच्छे खानपान के साथ पर्याप्त नींद की भी बहुत जरूरत रहती है। क्यूंकि अगर नींद पूरी नहीं हुई है या ठीक से रात को नींद नहीं आती है, तो शरीर को कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आपको बता दें कि एक स्वस्थ व्यक्ति के लिए 7-8 घंटे की नींद जरूरी है। वैसे देखा जाए तो नींद ना आने के कई कारण है, जिसमें से एक प्रमुख कारण डाइट को भी माना जा सकता है।

ये भी पढ़ें: AAP के विधायक को लोगों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, देखें VIDEO

कुछ चीजें ऐसी होती हैं जिनका अगर रात को सेवन करते है तो नींद डिस्टर्ब हो सकती है। और नींद की कमी को पूरा करने के लिए दवाओं का सहारा लेना पड़ सकता है। जिनका अधिक सेवन शरीर पर विपरित प्रभाव ड़ाल सकता है। तो इससे अच्छा यही है कि डाइट में ही सुधार कर लें। यहां हम आपको उन चीजों के बारे में बताने जा रहे है जिन्हें रात को सोने से पहले लेने से परहेज करना चाहिए। ताकि अच्छी नींद आ सके।

फैटी और ऑइली चीजें

फैटी और ऑइली चीजें कुछ लोगों को टीवी या मोबाइल देखते समय कुछ ना कुछ खाने की क्रेविंग होती रहती है। और अपनी इस भूख को मिटाने के लिए तले-भुने चिप्स, फ्रेंच फ्राई, स्नैक्स आदि चीजें खाते हैं। इन सब चीजों को खाने के चक्कर में प्रॉपर खाना नहीं खाते। फिर जब बेड पर जाते हैं, तो नींद नहीं आती है। क्यूंकि इन ऑइली चीजों में मौजूद हाई फैट नींद को खराब कर देते हैं। इसलिए ये जरूरी है कि सोने से पहले इन सभी चीजों को खाने से बचा जाए।

 

स्पाइसी फ़ूड

स्पाइसी फ़ूड अक्सर शादियों या किसी ख़ास आयोजन पर स्पाइसी खाना बनाया जाता है, जिन्हें चटकारे लेकर खाया जाता है। चूंकि ऐसे भोजन गरिष्ट होते हैं और देर से पचते हैं, ऐसे में इन्हें रात में खाना सही नहीं है। बल्कि स्पाइसी खाना खाने से सीने में जलन, एसिडिटी और गैस की परेशानी भी हो सकती है। इससे नींद सही ढंग से पूरी नहीं हो पाती है।

आइसक्रीम

आइसक्रीम एक ऐसी चीज है जो लगभग हर उम्र के लोगों को पसंद होती है। लेकिन ये एडेड शुगर और सैचुरेटेड फैट से भरपूर होती है। इसके सेवन से डायबिटीज और कोलेस्ट्रॉल लेवल तो हाई होता ही है, बल्कि इससे नींद भी डिस्टर्ब होती है। इसलिए इसे रात के समय एवाइड करें।

स्मोकिंग और ड्रिंक

ऐसे बहुत से लोग है जिन्हें रात के समय स्मोक और ड्रिंक करने की आदत होती है। लेकिन क्या आप जानते है कि इनमें मौजूद कैमिकल नींद में बाधक बन सकते हैं। नींद ना आने के अलावा भी ये दोनों खराब आदतें आपकी सेहत पर बुरा असर ड़ाल सकती है। इसलिए अच्छा यही है कि इस तरह की चीजों से दूर रहा जाए।

डार्क चॉकलेट

डार्क चॉकलेट का टेस्ट वैसे तो बड़ा ही अच्छा होता है, लेकिन जब आपके सोने के समय की बात आती है तो इसको खाने से बचना चाहिए। क्यूंकि, चॉकलेट में जो कैफीन होता है, वो स्लीपिंग साइकिल को प्रभावित कर सकता है।

टमाटर

यदि आपको रात के समय एसिडिटी या हार्टबर्न की समस्या रहती है तो आपको ये समझना होगा कि सोने से पहले टमाटर का सेवन करना अच्छा नहीं होता है। क्यूंकि सोने के बाद टमाटर भोजननाल में एसिडिटी बढ़ा देता है, ऐसे में रात में सीने में जलन व बैचेनी आदि की समस्या हो सकती है।

हरी पत्तेदार सब्जियां

वैसे हरी सब्जियां जेसे ब्रोकली या पत्तागोभी खाना सेहत के लिए अच्छा है लेकिन रात के डिनर में इन्हें ना लें। लेने, क्यूंकि ये गैस्टिक प्रॉब्लम खड़ी कर सकती है। दरअसल, इनमें अघुलनशील फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है, जो लंबे समय तक आपका पेट को भरा रखती है और धीरे-धीरे पचता है। इसे खा कर सोने से ये प्रक्रिया और धीमी होती है इससे ये गैस या डाइजेशन संबंधी अन्य समस्याएं पैदा करने लगती हैं।

ऑस्ट्रेलियन लड़की की हत्या में मोस्ट वांटेड पंजाब का युवक दिल्ली में गिरफ्तार, हुआ बड़ा खुलासा



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *