डेली संवाद, नई दिल्ली। Share Market: भारतीय शेयर बाजार ने आज 6 दिसंबर को नुकसान के साथ कारोबार की शुरुआत की। हफ्ते को दूसरे कारोबारी सत्र में प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स (Sensex Opening Bell) और नेशनल स्टॉक एक्सटेंज का निफ्टी (Nifty) दोनों गिरावट के साथ खुले।
आज के शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 292.95 अंक यानी 0.4 7 प्रतिशत गिरकर 2541.65 पर जबकि निफ्टी 83.50 अंकों यानी 0.45प्रतिशत की गिरावट के साथ 18617.50 पर पहुंच गया।
ये भी पढ़ें: AAP के विधायक को लोगों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, देखें VIDEO
आज के शुरआती कारोबार में में एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस, इंडसइंड बैंक, एचडीएफसी लाइफ, अडानी एंटरप्राइजेज और एक्सिस बैंक लाभ प्रमुख रूप से लाभ कमाने वाले शेयरों में शामिल रहे। जबकि हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, टाटा स्टील, इंफोसिस और ओएनजीसी के शेयर गिरावट के साथ कारोबार करते दिखाई दिए।
ये भी पढ़ें: पंजाब के Ex CM का करीबी नेता निकला डकैत, बड़ा खुलासा
वहीं अमेरिका डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपए भी शुरूआती कारोबार में 24 पैसे कमजोर होकर 82.09 पर पहुंच गया। कल को कारोबार में 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 33.9 अंक यानी 0.05 प्रतिशत की गिरावट के साथ 62,834.60 अंक पर बंद हुआ था। हालांकि,निफ्टी 4.95 अंक यानी 0.03 प्रतिशत की मामूली बढ़त के साथ 18,701.05 अंक पर बंद हुआ था।
TOP 30 NEWS | 5.12.2022 || DAILY SAMVAD ||









