UP News: सही है CM योगी का आरोप, सपा सरकार में अखिलेश ने वापस लिया था खुद पर दर्ज मुकदमा

Daily Samvad
5 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, लखनऊ। UP News: बजट सत्र के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने दोनों सदनों में नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) पर तीखे हमले किए। उन्होंने विधनसभा और विधान परिषद में समाजवादी पार्टी की सरकार में मुकदमा वापसी के मुद्दे को जमकर उठाया।

सीएम योगी ने सपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि अखिलेश ने खुद के और अपने चार साथियों पर से मुकदमों को वापस लिया था। यही नहीं सीएम योगी ने आतंकवादियों के मुकदमों की वापसी के मुद्दे पर भी सपा और अखिलेश यादव को आड़े हाथों लिया। दस्तावेजों की पड़ताल की जाए तो सपा सरकार पर सीएम योगी द्वारा लगाए गए मुकदमा वापसी के आरोप बिल्कुल सही साबित होते हैं।

ये भी पढ़ो: विवादित ब्यान; मुस्लिम लड़कियों को फंसाओ, नौकरी और सुरक्षा हम देंगे

मामला वर्ष 2007 के विधानसभा चुनाव का है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर चुनाव आयोग ने मुजफ्फरनगर के खतौली में चुनाव प्रचार के दौरान आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज कराया था। उन पर चुनाव प्रचार के दौरान तय सीमा से ज्यादा वाहनों के इस्तेमाल आरोप था। इस मामले में अखिलेश के साथ-साथ संजय चौहान, शाहिद अखलाक, राम कुमार यादव और प्रमोद त्यागी आरोपी थे।

मुकदमा दर्ज होने के बाद आठ वर्षों तक इस मामले को लंबित रखा गया। वर्ष 2012 में जब सपा सत्ता में आई तो इस मामले की जांच के लिए सरकार की तरफ से प्रमुख सचिव कानून और प्रमुख सचिव गृह की अध्यक्षता में एक कमेटी गठित कर दी गई। आचार संहिता उल्लंघन के मामले की कमेटी ने अपने हिसाब से व्याख्या करते हुए उसे राजनीति से प्रेरित बता दिया और मुकदमा वापसी की सिफारिश कर दी। बतौर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कमेटी की सिफारिश पर 23 सितंबर 2016 को हस्ताक्षर किये और मुकदमा वापस ले लिया गया।

ये भी पढ़ें: पंजाब के DGP ने अजनाला कांड को लेकर तोड़ी चुप्पी, कही बड़ी बात

यहीं नहीं आतंकी हमले के आरोपितों के प्रति सपा द्वारा साफ्ट कार्नर अपनाने का सीएम योगी का यह आरोप भी निराधार नहीं है। अखिलेश सरकार ने 2013 में सात जिलों में आतंकी हमले से जुड़े 21 आरोपियों पर से 14 मुकदमे एक साथ वापस लिए थे। इनमें लखनऊ के छह और कानपुर के तीन मामले थे।

इसके अलावा वाराणसी, गोरखपुर, बिजनौर, रामपुर और बाराबंकी का एक-एक मामला था। पांच मार्च, 2013 को वाराणसी के जिस मामले को वापस लिया गया था, वह सात मार्च 2006 में संकट मोचन मंदिर एवं रेलवे स्टेशन कैंट पर हुए सिलसिलेवार बम धमाके से जुड़ा था।

इसी तरह एक प्रकरण वाराणसी के दशाश्वमेध घाट का है, जहां प्रेशर कुकर में घड़ी लगा विस्फोटक किया गया था। इस आतंकी हमले में 28 लोगों की मौत हुई थी और 101 से अधिक लोग घायल हो गए थे। इसमें मुख्य आरोपित आतंकी संगठन हूजी से जुड़ा शमीम अहमद है। इसी तरह से 20 मई, 2007 को गोरखपुर के बलदेव प्लाजा, जरकल बिल्डिंग और गणेश चौराहा पर हुए सिलसिलेवार विस्फोट के मामले को राज्य सरकार ने वापस ले लिया था।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *