Aaj Ka Rashifal: इन राशियों को मिलेगा स्वास्थ्य लाभ, इन्हें होगा पड़ेगा परेशान, पढ़ें अपना राशिफल

Daily Samvad
6 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Aaj Ka Rashifal 14 August 2024 Daily Horoscope: आज 14 अगस्त है, दिन है बुधवार। आज के राशिफल (Daily Horoscope) के अनुसार, आज यानी 14 अगस्त 2024, बुधवार का दिन सभी राशियों के लिए मिलाजुला रह सकता है।

यह भी पढ़ें: कनाडा के कॉलेजों पर आर्थिक संकट,भारतीय छात्रों की कमी के कारण हालात बिगड़े

ज्योतिषियों के अनुसार आज कुछ जातकों को स्वास्थ्य में लाभ देखने को मिल सकता है, तो वहीं कुछ खराब सेहत के चलते परेशान रह सकते हैं। आईए पंडित भागीरथ भूषण पाण्डेय से जानते हैं कि दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal)।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज के दिन आप अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। लम्बी यात्रा पर जाने से बचें, वाहन चलाने में सावधानी बरतें। वाद-विवाद से दूर रहें, वाणी पर संयम रखें। व्यापार में कोई बड़ा लेन देन न करें। किसी काम की साझेदारी सोच विचार कर करें।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज आप काम के सिलसिले में बाहर जा सकते हैं, काम की अधिकता के कारण कुछ तनाव महसूस करेंगे। अपने लोगों से सहयोग मिलेगा, पारिवारिक वाद-विवाद से दूर रहें, किसी विशेष कार्य के लिए आप पर सामाजिक-पारिवारिक दबाव बनाया जा सकता है। पार्टनर के स्वास्थ्य से चिंतित रहेंगे।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए व्यापार आदि में कोई नया मार्ग खुल सकता है। कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी डील होने से लाभ प्राप्त होगा। किसी परिचित के मिलने से रुका हुआ कार्य पूरा होगा। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम होंगे, नया वाहन मकान खरीद सकते हैं।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज आप किसी बड़े काम में निवेश कर सकते हैं। परिवार और मित्रों का कार्यक्षेत्र में पूर्ण सहयोग मिलेगा। यदि नव विवाहित हैं, तो फैमिली प्लानिंग कर सकते हैं। पार्टनर के स्वास्थ्य का ध्यान रखें, व्यापार में आपके साझेदारों से संबंध मधुर होंगे।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। अपने स्वास्थ्य के कारण आप परेशान रहेंगे, मानसिक तनाव क्लेश बना रहेगा। वाहन संभलकर कर चलाएं, वरना चोट लग सकती है। परिवार से मतभेद हो सकता है। व्यवसाय में पार्टनर से धोखा मिल सकता है।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज आप अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें, खान पान पर नियंत्रण रखें। बाहर यात्रा आदि पर जाएं, तो वाहन का उपयोग संभालकर करें। व्यापार-व्यवसाय में आज आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। किसी करीबी के कारण आपके हाथ से बड़ा ऑफर निकल सकता है। पार्टनर के स्वास्थ्य में गिरावट आएगी।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा, किसी पुराने रुके हुए कार्य में सफलता प्राप्त होगी। परिवार में स्वास्थ्य संबंधी समस्या देखने को मिलेगी। आज व्यर्थ के विवादों से दूर रहें, किसी दूसरे के कार्य में हस्तक्षेप न करें।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज आपको अपने किसी परिचित से कार्यक्षेत्र में सहयोग मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय में आप कोई बड़ा जोखिम अभी न उठाएं। व्यापार-व्यवसाय को चेंज करने का मन है, तो अभी थोड़ा इंतजार करें। व्यर्थ के वाद-विवाद से खुद को दूर रखें। वाहन चलाने में सतर्कता बरतें।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज के दिन आप व्यापार में नया काम या नई साझेदारी शुरू न करें, नही तो हानि उठानी पड़ सकती है। कार्यक्षेत्र में विरोधियों का सामना करना पड़ सकता है। किसी बात को लेकर मन आशंकित बना रहेगा। पार्टनर से किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है। वाहन आदि के चलाने में सावधानी रखें।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज आप बाहर की यात्रा पर जा सकते हैं, वाहन चलाने में आज आप सावधानी बरतें। परिवार में किसी बात को लेकर आपको मतभेद का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार में पुराने साथियों से आपको धोखा मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में रुकावट आएगी, बनता हुआ कार्य बिगड़ सकता है।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपको स्वास्थ्य लाभ देगा। व्यापार में आपको सफलता मिलेगी, आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कार्यक्षेत्र में नए संबंध स्थापित होंगे। नौकरी वालों को पदोन्नति मिल सकती है। परिवार और समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा, न्यायालय पक्ष में विरोधी परास्त होंगे।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज आप किसी विशेष गेस्ट के आने से प्रसन्नता से भरे रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। किसी परिचित व्यक्ति से आज आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। ससुराल पक्ष से काम के क्षेत्र में सहयोग मिलेगा, पार्टनर के स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी। कोई नया काम आज आपको मिल सकता है।

कुबेर बिल्डर्स की अवैध कालोनी के खिलाफ एक्शन, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *