Independence Day 2024: 15 अगस्त को दिल्ली के इन टॉप रेस्टूरेंट में पाएं बेजोड़ डिस्काउंट्स और ऑफर्स

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

Independence Day 2024: स्वतंत्रता दिवस का उत्सव हर साल पूरे देश में धूमधाम से मनाया जाता है। इस वर्ष भी 15 अगस्त 2024 को भारत अपना 77वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इस मौके पर जहां पूरे देश में झंडा फहराया जाएगा, वहीं कुछ रेस्टुरेंट और होटल अपने ग्राहकों के लिए खास डिस्काउंट्स और ऑफर्स लेकर आए हैं। यह दिन उन लोगों के लिए खास है, जो खाने-पीने के शौकीन हैं और शानदार व्यंजनों का आनंद लेना चाहते हैं। 

चलिए, जानते हैं उन खास रेस्टूरेंट और होटलों के बारे में, जहां आप इस स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर स्वादिष्ट भोजन के साथ बेहतरीन ऑफर्स का लाभ उठा सकते हैं।

यह भी पढ़ें: Weather Update: हिमाचल और उत्तराखंड में 200 से ज्यादा सड़कें बंद, कई राज्यों में भारी बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट

1. Independence Day 2024 offer: ब्लूम्स, इरोज होटल, नई दिल्ली, नेहरू प्लेस (Blooms, Eros Hotel, New Delhi, Nehru Place)

Independence Day 2024: 15 अगस्त को दिल्ली के इन टॉप रेस्टूरेंट में पाएं बेजोड़ डिस्काउंट्स और ऑफर्स
Blooms, Eros Hotel, New Delhi, Nehru Place

नई दिल्ली के नेहरू प्लेस स्थित इरोज होटल के ब्लूम्स रेस्टूरेंट में 15 अगस्त को एक शानदार बुफे का इवेंट किया जा रहा है। इस बुफे में आप अलग अलग प्रकार के रेसिपी का स्वाद ले सकते हैं और वह भी खास छूट के साथ। इस बुफे में आपको भारतीय, कॉन्टिनेंटल और एशियन रेसिपी मिलेंगे। यह एक शानदार मौका है जब आप अपने परिवार और दोस्तों के साथ स्वादिष्ट भोजन का आनंद ले सकते हैं।

तारीख: 15 अगस्त 2024
समय: दोपहर 12:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक

2. चिकन-इन, पंडारा रोड (Chicken-Inn, Pandara Road)

Independence Day 2024: 15 अगस्त को दिल्ली के इन टॉप रेस्टूरेंट में पाएं बेजोड़ डिस्काउंट्स और ऑफर्स
Chicken-Inn, Pandara Road

अगर आप नॉन-वेज के शौकीन हैं, तो पंडारा रोड स्थित चिकन-इन रेस्टुरेंट (Chicken-Inn Restaurant) आपके लिए परफेक्ट जगह है। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर यह रेस्टुरेंट युद्ध के दिग्गजों और आर्मी के सदस्यों के लिए 20% की खास छूट दे रहा है। यहां का बटर चिकन और मटन कोरमा काफी प्रसिद्ध है।

तारीख: 15 अगस्त 2024
समय: दोपहर 12:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक

3. पास्ता बाउल कंपनी (Pasta Bowl Company) 

Independence Day 2024: 15 अगस्त को दिल्ली के इन टॉप रेस्टूरेंट में पाएं बेजोड़ डिस्काउंट्स और ऑफर्स
Pasta Bowl Company

इटालियन फूड के शौकीन लोगों के लिए पास्ता बाउल कंपनी (Pasta Bowl Company) में 15 अगस्त को खास ऑफर दिया जा रहा है। यहां आप बेहतरीन क्वालिटी के पास्ता का स्वाद ले सकते हैं और वह भी खास छूट के साथ। यह रेस्टुरेंट अपने इटालियन मेन्यू के लिए काफी मशहूर है।

तारीख: 15 अगस्त 2024
समय: सुबह 11:00 बजे से रात 11:00 बजे तक

4. ड्रामेज, दिल्ली (Dramage, Delhi)

Independence Day 2024: 15 अगस्त को दिल्ली के इन टॉप रेस्टूरेंट में पाएं बेजोड़ डिस्काउंट्स और ऑफर्स
Dramage, Delhi

दिल्ली के खूबसूरत कैफे ड्रामेज में यूरोपीय कुजीन (Cuisine) का स्वाद लेने का यह एक बेहतरीन मौका है। यहां से कुतुब मीनार का सुंदर नज़ारा भी देखने को मिलता है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ड्रामेज अपने मेन्यू पर खास डिस्काउंट दे रहा है।

तारीख: 15 अगस्त 2024
समय: दोपहर 12:00 बजे से रात 11:30 बजे तक

5. बीइंग ब्रूगार्डन (Being Brugarden)

Independence Day 2024: 15 अगस्त को दिल्ली के इन टॉप रेस्टूरेंट में पाएं बेजोड़ डिस्काउंट्स और ऑफर्स

बीयर के शौकीनों के लिए बीइंग ब्रूगार्डन (Being Brugarden) एक शानदार जगह है। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर यहां 77 रुपये की बीयर का ऑफर दिया जा रहा है। आप यहां अपने दोस्तों या पार्टनर के साथ आकर ठंडी बीयर और टेस्टी स्नैक्स का मजा ले सकते हैं।

तारीख: 15 अगस्त 2024
समय: दोपहर 12:00 बजे से रात 1:00 बजे तक

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *