Mahavir Jayanti 2023: आज है महावीर जयंंती, जानें इस पर्व का महत्व और शुभ मुहूर्त

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। 2023: जैन धर्म के 24 तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी की जयंंती हर साल चैत्र मास के शुक्लपक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाई जाती है। जैन धर्म में भगवान महावीर को ईश्वर के रूप में पूजा जाता है, जिनकी जयंती हर साल चैत्र मास के शुक्लपक्ष की त्रयोदशी तिथि को पड़ती है। इस साल यह पावन पर्व 04 अप्रैल 2023 को मनाया जा रहा है।

Happy Mahavir Jayanti
Happy Mahavir Jayanti

भगवान महावीर जैन धर्म के चौबीसवें तीर्थंकर थे, जिनका जन्म बिहार के कुंडलपुर राजघराने में हुआ था। जैन धर्म में तीर्थंकर वही कहलाता है जो अपने इंद्रियों और भावनाओं पर विजय पा लेता है। आइए सत्य और अहिंसा के प्रतीक माने जाने वाले भगवान महावीर की जयंती का धार्मिक महत्व और उनके जीवन से जुड़ी कथा के बारे में जानते हैं।

महावीर जयंती का शुभ मुहूर्त

पंचांग के अनुसार इस साल 04 अप्रैल 2023 को महावीर स्वामी के जन्म की 2621वीं वर्षगांठ मनाई जाएगी। पंचांग के अनुसार जिस चैत्र मास के शुक्लपक्ष की त्रयोदशी तिथि को जन्म हुआ था वो इस साल 03 अप्रैल 2023 को प्रात:काल 06:24 से प्रांरभ होकर 04 अप्रैल 2023 को 08:05 बजे तक रहेगी।

ये भी पढ़ें: जालंधर कैंट के दलबदलू जगबीर बराड़ ने फिर से मारी पलटी

भगवान महावीर की कथा

धार्मिक कथा के अनुसार भगवान महावीर स्वामी का जन्म राजा सिद्धार्थ और रानी त्रिशला के घर में हुआ था। एक राजघराने में जन्म लेने वाले भगवान महावीर स्वामी ने 30 साल की अवस्था में अपना राजपाट छोड़ दिया था और सत्य की खोज करने के लिए जंगलों में चले गए।

ये भी पढ़ें: जालंधर में लोकसभा उपचुनाव की तारीखों का ऐलान

मान्यता है कि भगवान महावीर स्वामी तकरीबन 12 साल तक वन में रहते कठिन तप करके सत्य का साक्षात्कार किया। जैन धर्म से जुड़े महावीर स्वामी उन तीर्थंकरों में से एक हैं, जिन्होंने अपने तप के बल पर आत्मज्ञान को प्राप्त किया था। मान्यता है कि उन्हें ऋजुबालुका नदी के तट पर एक पवित्र वृक्ष के नीचे उन्हें आत्मज्ञान की प्राप्ति हुई थी।

ਕੀ Ex MLA ਸੁਸ਼ੀਲ ਰਿੰਕੂ ‘AAP’ ‘ਚ ਸ਼ਾਮਲ ਹੋ ਗਏ ਹਨ?

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *