Sidhu Moosewala New Song: सिद्धू मूसेवाला के फैन्स के लिए खुशखबरी, मूसेवाला का नया गाना ‘मेरा नाम’ इस दिन होगा रिलीज

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, पंजाब। Sidhu Moosewala New Song: सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moose Wala) के चाहने वालों के लिए एक अच्छी खबर है। शुभदीप सिंह सिद्धू उर्फ सिद्धू मूसेवाला के निधन के बाद अब उनका तीसरा गाना ‘मेरा नाम’ 7 अप्रैल को रिलीज होने जा रहा है। गाने में रैपर बरना बॉय के बोल भी हैं। यहां हम आपको बता दे कि बरना बॉय हाल ही में मूसेवाला के माता-पिता से इंग्लैंड में मिला था।

ये भी पढ़ें: जालंधर कैंट के दलबदलू जगबीर बराड़ ने फिर से मारी पलटी

इससे पहले मूसेवाला की मौत के बाद SYL गाना आया था जिसे उनके समर्थकों ने पसंद किया था लेकिन वहीं सरकार ने इस गाने को यूट्यूब पर बैन कर दिया था। इसके बाद परिवार ने मूसेवाला की ‘धरम वार’ भी रिलीज की। पिता बलकौर सिंह ने अपने बेटे मूसेवाला की मौत के बाद ऐलान किया है कि वह 7 से 8 साल तक सिद्धू के समर्थकों के बीच उसे गानों के जरिए जिंदा रखेंगे।

ये भी पढ़ें: जालंधर में लोकसभा उपचुनाव की तारीखों का ऐलान

सिद्धू के फैंस उनके गाने का लगातार इंतजार कर रहे है। SYL गाने में मूसेवाला ने पंजाब के पानी का मुद्दा उठाया था। SYL का मुद्दा अभी भी पंजाब और हरियाणा के बीच तनाव का कारण बना हुआ है। इस गाने के बाद बलविंदर सिंह जटाना भी सुर्खियों में आ गए, लेकिन भारत सरकार ने दो दिन बाद ही इस गाने पर बैन लगा दिया। दो दिनों में इसे 2.7 करोड़ व्यूज मिल चुके हैं।

ਕੀ Ex MLA ਸੁਸ਼ੀਲ ਰਿੰਕੂ ‘AAP’ ‘ਚ ਸ਼ਾਮਲ ਹੋ ਗਏ ਹਨ?

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *