डेली संवाद, लुधियाना। Punjab News: लुधियाना पुलिस ने मोहाली की रहने वाली इंस्टाग्राम यूजर जसनीत कौर उर्फ राजबीर को गिरफ्तार किया है। आपको बता दें कि इंस्टाग्राम यूजर जसनीत कौर उर्फ राजवीर, जिसकी उम्र 22 साल है, सोशल मीडिया पर युवकों की अश्लील तस्वीरें अपलोड कर उन्हें अपना शिकार बनाकर ब्लैकमेल करती थी।

वहीं उसने लुधियाना में एक कारोबारी से इंस्टाग्राम के जरिए चैटिंग कर दोस्ती की और उसे ब्लैकमेल कर दो करोड़ रुपए की मांग की। जसनीत कौर पर लुधियाना के थाना मॉडल टाऊन की पुलिस ने ब्लैकमेलिंग के आरोप में धारा-384 के तहत मामला दर्ज किया है। उसके 2 अज्ञात साथियों को भी केस में शामिल किया गया है। जसनीत कौर संगरूर की रहने वाली है।
ये भी पढ़ें: जालंधर कैंट के दलबदलू जगबीर बराड़ ने फिर से मारी पलटी
उसने इंस्टाग्राम पर करीब 2 लाख फॉलोअर्स है। उसकी एक कारोबारी गुरबीर सिंह से फोन पर काफी बातचीत होती थी। आरोप है कि जसनीत कौर ने पहले कारोबारी से नजदीकियां बढ़ाई और उसके बाद ब्लैकमेल कर पैसे मांगना शुरू कर दिया। जसनीत पर कारोबारी को गैंगेस्टरों से भी धमकियां दिलवाने का आरोप लगा है।

बता दें कि कारोबारी गुरबीर सिंह की शिकायत पर एक साल पहले भी मोहाली में जसनीत कौर के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। इस मामले में युवा कांग्रेस देहाती के पूर्व प्रधान साहनेवाल निवासी लक्की संधू को भी नामजद किया गया है। माडल टाउन की प्रभारी गुरशिंदर कौर का कहना है कि लक्की संधू और जसनीत कौर में दोस्ती है। लक्की संधू ही गैंगस्टरों से फोन करवा कर कारोबारी को धमकियां दिलवा रहा था।

ये भी पढ़ें: जालंधर में लोकसभा उपचुनाव की तारीखों का ऐलान
पुलिस ने मामले की पड़ताल की तो पता चला कि धमकियां देने वाला व्यक्ति साहनेवाल के लक्की संधू के खास है पुलिस के अनुसार आरंभिक जांच में सामने आया है कि जसनीत की उम्र 22 साल है और उसने खुद की बी.एम.डब्ल्यू. कार रखी हुई है। उसकी तरफ से इंस्टाग्राम पर अश्लील फोटो और वीडियो डालकर युवाओं को पहले आकर्षित किया जाता है, फिर अपने जाल में फंसाकर ब्लैकमेलिंग का खेल शुरू कर मोटे पैसे ऐंठती है।
ਕੀ Ex MLA ਸੁਸ਼ੀਲ ਰਿੰਕੂ ‘AAP’ ‘ਚ ਸ਼ਾਮਲ ਹੋ ਗਏ ਹਨ?









