Punjab News: टोल प्लाजा पर अब नहीं चलेंगे किसान कार्ड, जाने वजह

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, पंजाब। Punjab News: टोल प्लाजा पर चलने वाले किसान कार्ड (Kisan Card) को लेकर अहम खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार अब पंजाब (Punjab) के टोल प्लाजा (Toll Plaza) पर किसान कार्ड नहीं चलेगा। दिल्ली मोर्चे के बाद पंजाब में ज्यादातर टोल प्लाजा पर किसानों का टोल नहीं लगता था।

यह भी पढ़ें: कनाडा के कॉलेजों पर आर्थिक संकट,भारतीय छात्रों की कमी के कारण हालात बिगड़े

इस बात का कुछ शातिर ठगों द्वारा फयदा उठाया जा रहा था। वह फर्जी किसान कार्ड बनवा कर बिना टोल दिए जा रहे थे, जिससे टोल मालिकों को लाखों का नुक्सान हो रहा था। इसे लेकर एक्शन लेते हुए अब चौकी- मान पर बने टोल प्लाजा पर बोर्ड लगा दिया गया है कि किसान कार्ड से अब टोल में छूट नहीं मिलेगी।

kisan-morcha
kisan-morcha

अब VIP लाइन से सिर्फ निकल पाएंगे ये

टोल कंपनी ने कहा कि अब वीआईपी लाइन से सिर्फ एबुलेंस, वीआईपी व अधिकारी ही निकल पाएंगे। उनका कहना है कि जिल लोगों का किसानी से कोई लेना देना नहीं होता वह भी फर्जी किसान कार्ड बनवा कर मुफ्त में टोल से गुजरते थे।

Toll Plaza
Toll Plaza

मुफ्त में टोल से हजारों गाड़ियां निकलने से कंपनी को भारी नुक्सान हो रहा था। इसके बाद चौकी-मान के नजदीक बने टोल प्लाजा पर नकली कार्ड धारक पकड़ने शुरू किए गए। वहीं असल किसानों की गाड़ियों के नंबर नोट किए जा रहे हैं ताकि उन्हें छूट दी जा सके।

टोल के मैनेजर ने बताया कि

इसे लेकर टोल के मैनेजर ने बताया कि उन्होंने मात्र 2 दिनों हजारों फर्जी किसान कार्ड पकड़े हैं और पुलिस को उनकी शिकायत भी दी है। उन्होंने कहा कि यह कार्ड जगरांव के एक कैफे से तैयार करवाए जा रहे हैं।

Punjab News
Punjab News

वहीं इस फैसले के बाद टोल प्लाजा के मैनेजर से दशमेश किसान मजदूर यूनियन ने बैठक की। इसके बाद यह फैसला लिया गया है कि किसानों को गाड़ी के आगे यूनियन का झंडा लगाना होगा। इसके बाद उन्हें फ्री में जाने दिया जाएगा।

कुबेर बिल्डर्स की अवैध कालोनी के खिलाफ एक्शन, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *