Punjab News: पंजाब पुलिस के 3 कर्मचारियों को मुख्यमंत्री रक्षक पदक के साथ किया जाएगा सम्मानित

Daily Samvad
2 Min Read

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब सरकार की सिफ़ारशों पर पंजाब के राज्यपाल ने आज़ादी दिवस- 2024 मौके मुख्य मंत्री रक्षक पदक पुरुस्कार और मुख्य मंत्री मैडल के साथ सम्मानित किए जाने वाले पंजाब पुलिस अधिकारियों/ कर्मचारियों के नाम का ऐलान किया है।

यह भी पढ़ें: कनाडा के कॉलेजों पर आर्थिक संकट,भारतीय छात्रों की कमी के कारण हालात बिगड़े

बताने योग्य है कि सब- इंस्पेक्टर ऐसऐचओ सीटी फगवाड़ा अमनदीप कुमार, इंचार्ज पुलिस चौकी इंडस्ट्रीयल एरिया फगवाड़ा एएसआई जसबीर सिंह और थाना सीटी फगवाड़ा के कांस्टेबल रणजीत सिंह को मुख्य मंत्री रक्षक पदक पुरुस्कार के लिए चुना गया है।

Punjab Police
Punjab Police

मुख्यमंत्री मैडल दिया जाएगा

इसी तरह ड्यूटी प्रति शानदार सेवाओं के लिए पाँच पीपीस अधिकारियों कमांडैंट तीसरी कमांडो बटालियन जगविन्दर सिंह, डीसीपी लुधियाना जसकिरनजीत सिंह तेजा, एआईजी इंटेलीजैंस सवरनदीप सिंह, एआईजी चुनाव सैल विकास सभरवाल और डीएसपी विजीलैंस ब्यूरो होश्यारपुर मुनीश कुमार सहित 18 अधिकारियों/ कर्मचारियों को मुख्य मंत्री मैडल दिया जाएगा।

Punjab Police
Punjab Police

अन्य बाकी अधिकारियों/ कर्मचारियों में इंस्पेक्टर सुखविन्दर सिंह, इंस्पेक्टर परमजीत सिंह, इंस्पेक्टर अमरजीत सिंह, इंस्पेक्टर नवजोत सिंह सिद्धू, इंस्पेक्टर पलविन्दर सिंह, इंस्पेक्टर जतिन्दर सिंह, ऐसआई जगनदीप सिंह, ऐसआई भोला नाथ, एएसआई जगदीश सिंह, एएसआई हरप्रीत कौर, एएसआई हरजीत सिंह, ए. एस. आई. रत्न लाल और एच. सी. सुखजीत सिंह शामिल हैं।

Punjab Police
Punjab Police

विजेताओं को बधाई

डायरैक्टर जनरल आफ पुलिस ( डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने पुरुस्कार विजेताओं को बधाई दी और पंजाब पुलिस के अधिकारियों/ कर्मचारियों की सेवाओं को मान्यता देने के लिए मुख्य मंत्री पंजाब भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के प्रशंसा पुलिस फोर्स को ओर भी लगन और तनदेही के साथ ड्यूटी निभाने के लिए उत्साहित करने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

AAP में शामिल हुए MLA सुखविंदर सिंह का बड़ा खुलासा

ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਦੇ MLA ਡਾ: ਸੁਖਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ 'ਆਪ' 'ਚ ਕਿਉਂ ਸ਼ਾਮਲ ਹੋਏ? ਵੱਡਾ ਖੁਲਾਸਾ| Daily Samvad Punjabi

Girl in a jacket Girl in a jacket Girl in a jacket
Girl in a jacket Girl in a jacket
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest news
GST Bogus Billing: पंजाब में GST की चोरी, सरकार को 2.77 करोड़ का चूना लगाया, 4 लोगों के खिलाफ FIR दर... Punjab News: शहर के मशहूर होटल में पुलिस ने मारा छापा, जुआ खेलते 11 जुआरी रंगे हाथ गिरफ्तार, 2.19 ला... Punjab News: पंजाब सरकार की बड़ी कार्रवाई, इस अफसर को किया सस्पैंड, जाने वजह Jyoti Malhotra Youtuber: कौन है YouTuber ज्योति मल्होत्रा? पाकिस्तानी अफसर दानिश से क्या है संबंध? क... Punjab News: पंजाब पुलिस द्वारा अंतरराष्ट्रीय नारको तस्करी गिरोह का पर्दाफाश; 10.2 किलोग्राम हेरोइन ... Operation Seal-13: पंजाब पुलिस ने 92 एंट्री/एग्जिट पॉइंट्स किए सील, जाने वजह Punjab News: मुख्यमंत्री ने अपने सरकारी निवास स्थान पर 10वीं और 12वीं कक्षा के अव्वल विद्यार्थियों ... Punjab News: पंजाब पुलिस अधिकारियों का सस्पेंशन ऑर्डर रद्द, पढ़ें पूरी खबर Punjab News: पंजाब में पुलिस का छापा, जहरीली शराब बनाने वाली महिला गिरफ्तार Punjab News: शहर में तीन दिन तक बंद रहेंगी दुकानें, जाने कौन-सी और क्यों