Independence Day 2024: पंजाब CM ने जालंधर में फहराया तिरंगा, बोले-10 हजार पुलिसकर्मी भर्ती करेंगे

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Independence Day 2024: पंजाब में स्वतंत्रता दिवस पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम जालंधर (Jalandhar) में हुआ। इस मौके सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) ने ध्वज फहराया। इसके बाद उन्होंने कहा कि आजादी पंजाबियों के लिए खास महत्व रखती है। क्योंकि आजादी के लिए 80 फीसदी कुर्बानियां पंजाबियों ने दी हैं। आजादी मिलने के साथ ही पंजाब ने बंटवारे का दुख झेला है।

यह भी पढ़ें: कनाडा के कॉलेजों पर आर्थिक संकट,भारतीय छात्रों की कमी के कारण हालात बिगड़े

उन्होंने कहा कि पंजाब की सोशल बॉन्डिंग बहुत मजबूत है। इसमें नफरत के बीज फैलाने की कोशिश न करें। शहीदों के सपनों को सरकार साकार करने में कोई कमी नहीं छोड़ेगी। पंजाब को भारत का नंबर वन राज्य बनाया जाएगा। पंजाब को ड्रग फ्री बनाने के लिए सरकार ने जीरो टॉलरेंस पॉलिसी बनाई है।

युवाओं को नौकरियां दी

बिजली के क्षेत्र में राज्य को सरप्लस किया है। गोइंदवाल साहिब थर्मल प्लांट खरीदा है। अब पांच में तीन सरकारी थर्मल प्लांट हैं। सरकार बिजली बेचकर करोड़ों कमा रही है। पंजाब में अब तक 44,666 युवाओं को नौकरियां दी हैं।

Punjab CM Bhagwant Mann giving appointment letters to newly appointed employees
Punjab CM Bhagwant Mann giving appointment letters to newly appointed employees

युवाओं को बिना रिश्वत दिए नौकरियां मिल रही हैं। पुलिस में जल्द ही दस हजार मुलाजिम भर्ती होंगे। सड़क सुरक्षा फोर्स बनाने वाला पंजाब देश का पहला सूबा है। फरवरी से अब तक 1400 लोगों की जिदंगी फोर्स बचा चुकी है।

airport
airport

28 सितंबर को मोहाली स्थित शहीद भगत सिंह इंटरनेशल एयरपोर्ट पर शहीद के जन्म दिवस पर 35 फुट की प्रतिमा स्थापित होगी। हवलारा एयरपोर्ट का नाम शहीद करतार सिंह के नाम पर रखने का प्रस्ताव भी केंद्र सरकार को भेजा है। पहली बार राज्य स्तरीय समागम में सीमा सुरक्षा बल की झांकी भी शामिल की गई है।

पंजाब पुलिस में 10 हजार पदों पर भर्ती होगी

सीएम ने कहा कि सरकार शहीदों के सपनों को सच करने में लगी हुई है। जल्द ही भलाई की स्कीमों की शुरुआत होगी। पंजाब पुलिस में 10 हजार पदों पर भर्ती होगी। कोशिश यही है कि पंजाब पुलिस में मुलाजिमों की संख्या सवा लाख तक लेकर जाएं।

Punjab News
Punjab News

क्योंकि 2001 में भी पुलिस के मुलाजिमों की संख्या अस्सी हजार थी, जो कि अब भी अस्सी हजार है। जबकि अब पुलिस पर वर्कलोड बहुत ज्यादा हो गया है।

AAP में शामिल हुए MLA सुखविंदर सिंह का बड़ा खुलासा

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *