Punjab News: करतारपुर रेलवे स्टेशन धार्मिक और औद्योगिक दृष्टिकोण से बहुत महत्तवपूर्ण- अविनाश राय खन्ना

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Punjab News: भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद अविनाश राय खन्ना ने कहा कि करतारपुर रेलवे स्टेशन धार्मिक और औद्योगिक दृष्टिकोण से अति महत्तवपूर्ण स्टेशन है। उक्त विचार खन्ना ने करतारपुर निवासियों द्वारा सैंकड़ो लोगों के हस्ताक्षरों के अधीन दिए गए मांगपत्र को अपने कार्यालय से केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को अग्रेषित करते हुए व्यक्त किए।

खन्ना ने अपने पत्र में केन्द्रीय रेल मंत्री को करतारपुर का ऐतिहासिक महत्तव बताते हुए कहा कि यहां का फर्नीचर उद्योग के लिए पूरे विश्व में प्रसिद्ध है। करतारपुर में सिक्ख इतिहास से संबंधित दर्शनीय गुरूद्वारा साहिब भी हैं। खन्ना ने कहा कि धार्मिक दृष्टिकोण से करतारपुर पांचवें गुरू श्री गुरू अर्जुन देव जी द्वारा बसाया गया था। इस शहर के पास सीआरपीएफ तथा आईटीबीपी के बहुत बड़े कैंप भी हैं।

ये भी पढ़ें: कौन हैं बृजभूषण सिंह? BJP के लिए जरूरी या फिर मजबूरी?

इसके अलावा यहां इंडो-इजराईल वेजीटेबल रिसर्च सैंटर, डॉ. बीआर अंबेदकर नैश्नल इंस्टीच्यूट फॉर टेक्नोलोजी भी स्थित है। खन्ना ने बताया कि करतारपुर में प्रतिदिन बड़ी संख्या में यात्रियों, व्यवसायीयों तथा सैनिकों का आना जाना लगा रहता है।

अविनाश राय खन्ना ने केन्द्रीय रेल मंत्री को बताया कि कोरोना काल से पहले इस रेलवे स्टेशन पर अमरपाली एक्सप्रैस संख्या 150707 तथा 154080, दादर एक्सप्रेस संख्या 11057 तथा 11058, सर्यू यमुना एक्सप्रैस संख्या 14649 तथा 14650, छत्तिसगढ़ एक्सप्रैस संख्या 18237 तथा 18238, हावड़ा एक्सप्रैस संख्या 13049 तथा 13050, देहरादून एक्सप्रैस 14631 तथा 14632 का करतारपुर रेलवे स्टेशन पर ठहराव हुआ करता था, परंतु कोरोना काल में इन गाड़ियों का ठहराव करतारपुर रेलवे स्टेशन पर बंद कर दिया गया।

ये भी पढ़ें: पंजाब में GST चोरी क्यों करते हैं कारोबारी

जिससे अब रेल यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अविनाश राय खन्ना ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मांग की कि इन ट्रेनों का ठहराव करतारपुर रेलवे स्टेशन पर पुन: बहाल किया जाए, ताकि रेल यात्रियों को सुविधा हो सके।

अश्लील VIDEO पर सियासी उबाल | आमने-सामने गर्वनर और AAP सरकार



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *