Aaj Ka Rashifal: जानिए आज का अपना राशिफल, इस राशि के लोग बरतें सावधानी, पढ़ें

Daily Samvad
6 Min Read
Daily Horoscope
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Aaj Ka Rashifal: राशिफल के अनुसार, आज यानी 03 जून 2023, शनिवार का दिन सभी राशियों के लिए मिला-जुला रहने वाला है। आज के दिन कुछ राशि स्वास्थ्य और आर्थिक क्षेत्र में समस्याओं का सामना कर सकते हैं। वहीं, कुछ राशियों को इस क्षेत्र में सफलता प्राप्त हो सकती है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में VISA Helpline पर 22 लाख रुपए ठगने का आरोप

बता दें कि आज ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि का समापन 03 जून, शनिवार को सुबह 11 बजकर 16 मिनट से होगा और इसी समय से ज्येष्ठ मास की पूर्णिमा तिथि की शुरुआत हो जाएगी। बता दें कि आज वट सावित्री पूर्णिमा व्रत रखा जाएगा। आइए पंडित अनिल शुक्ला से जानते हैं, कैसा रहेंगा सभी राशियों के लिए शनिवार का दिन?

मेष दैनिक राशिफल (Aries Horoscope Today)

आज आपका दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। आप कोई नया काम शुरू न करें। व्यापार में हानि उठानी पड़ सकती है। मन अशांत रहेगा, किसी अपने को आप खो सकते हैं। आपका किसी पुराना विवाद फिर सामना होगा।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Horoscope Today)

आप आज कोई नया काम शुरू करें तो सावधानी बरतें। चोट लग सकती है, वाहन आदि संभालकर चलाएं। आपनो से मतभेद बढ़ सकते हैं। परिवार में माहौल अच्छा नहीं रहेगा। आप विरोधी वर्ग से सावधान रहें। कोई काम बिगड़ सकता है।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Horoscope Today)

आज आप विरोधियों का सामना करेंगे। आपका अपने लोगों का सहयोग मिलेगा। आप किसी विशेष व्यक्ति से मिल सकते हैं। कोई काम आपका रुका हुआ तो पूरा होगा। आप कोई नया काम शुरू कर सकते हैं।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Horoscope Today)

आज आप संभलकर रहें। अपनो से वाद-विवाद हो सकता है। आप वाणी पर संयम रखे। आप कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। आप वाहन आदि संभालकर चलाएं। किसी परिचित से कोई बड़ी मदद मिल सकती है। आप किसी काम में निवेश कर सकते हैं।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Horoscope Today)

आज आप नया काम शुरू करें, लाभ होगा। आप नया किसी काम में अपनो का सहयोग प्राप्त करेंगे। व्यापार-व्यवसाय में हानि होगी। पत्नी से वाद-विवाद होगा। परिवार में किसी परिचित व्यक्ति से आप विवाद न करें और किसी कोर्ट कचहरी के मामले में आपको बड़ी राहत मिल सकती है।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Horoscope Today)

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। कोई नया काम शुरू कर सकते है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। व्यापार-व्यवसाय में लाभ होगा। आप किसी नई जगह, परिवार के साथ घुमने जा सकते हैं। परिवार में मांगलिक कार्य होंगे।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Horoscope Today)

आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। परिवार में मांगलिक कार्य होंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा। पत्नी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। आप नया वाहन मकान खरीद सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में आपका रुका हुआ, पुराना काम आज पूरा होगा।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Horoscope Today)

आपका आज का दिन उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। वाद-विवाद से खुद को दूर रखें। कोई नया काम आज शुरू न करें। व्यवसाय-व्यापार में हानि उठानी पड़ सकती है। आपका मन अशांत रहेगा। आज आपका स्वास्थ बिगड़ सकता है।

धनु दैनिक राशिफल ( Sagittarius Horoscope Today)

आज आप कोई वाद-विवाद में न पड़ें। वाणी पर संयम रखें, किसी अपने का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। वाहन आदि संभालकर कर चलाएं। आज आपका कोई काम विशेष बन सकता है। आप कोई नया काम शुरू कर सकते हैं।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Horoscope Today)

आपका कोई विशेष कार्य आज बिगड़ सकता है। आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपका अपने लोगों का साथ मिलेगा। पत्नी से मतभेद दूर होंगे और इससे लाभ होगा। व्यवसाय में आज कोई बड़ा काम आपके हाथ आएगा। जीवन साथी का पूर्ण सहयोग मिलेगा।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Horoscope Today)

आज आपका किसी अपने से वाद-विवाद हो सकता है। आपका मन अशांत रहेगा। आप किसी विशेष कार्य के लिए किसी व्यक्ति से मिल सकते हैं। आपका व्यवसाय-व्यापार में हानि उठानी पड़ सकती हैं। कोई नया काम आज शुरू न करें।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Horoscope Today)

आज आप व्यर्थ के वाद विवाद में फंस सकते हैं। वाणी पर संयम रखें कोई नया काम शुरू न करें वाहन संभलकर चलाएं। व्यर्थ के काम में धन खर्च होगा। आपका मन अशांत रहेगा। किसी विशेष काम के लिए आप किसी व्यक्ति से मिल सकते हैं। आज कोई बड़ा लेन-देन आज न करें।

VIDEO- बृजभूषण सिंह के खिलाफ आवाज बुलंद करने धरने में बैठी नन्ही बच्ची, देखो क्या बोली

https://youtu.be/x8dlSjOLBIQ



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *