Aaj Ka Rashifal: शनिदेव के नक्षत्र चरण परिवर्तन से कई राशियों पर आज से पड़ने जा रहा है असर, पढ़ें अपना राशिफल

Daily Samvad
8 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Aaj Ka Rashifal 20 August 2024 Horoscope Today: आज मंगलवार है। आज का दिन हनुमान जी को समर्पित है। आज के राशिफल (Horoscope Today) के अनुसार, मंगलवार 20 अगस्त का दिन सभी राशि के जातकों के लिए मिलाजुला रहने वाला है।

यह भी पढ़ें: कनाडा के कॉलेजों पर आर्थिक संकट, भारतीय छात्रों की कमी के कारण हालात बिगड़े

पंडित भागीरथ भूषण पाण्डेय की मानें तो शनिदेव के नक्षत्र चरण परिवर्तन से कई राशि के जातकों को करियर और कारोबार में बदलाव देखने को मिल सकता है। वहीं, कई राशि के जातक आज यात्रा कर सकते हैं। आइए आज का राशिफल जानते हैं।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Horoscope Today)

आज का दिन मेष राशि वालों के लिए अच्छा रहेगा। आप कोई पुराने विवाद से मुक्त हो सकते हैं, जिससे आपको बड़ी राहत मिलेगी। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे। पत्नी और बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर आज आप चिंता मुक्त रहेंगे। परिवार में आपसी सामंजस्य बनेगा। किसी नए कार्य की शुरुआत आज आप कर सकते हैं।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Horoscope Today)

आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। कोई पुराना रुका हुआ कार्य पूर्ण हो सकता है, जिसका आप कई दिनों से प्रतीक्षा कर रहे हैं। आज किसी विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात होगी, जिससे आपके जीवन में बड़ा परिवर्तन लाएगा। किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का विचार मन में बन सकता है। व्यापार-व्यवसाय में लाभ होगा। कोई नया वाहन आज आप खरीद सकते हैं।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Horoscope Today)

आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। आपके मन में कई आशंकाओं का वास रहेगा। आज किसी को बड़ी धनराशि उधार के रूप में देना आपके लिए ठीक नहीं होगा। आज आपके मन में किसी नए कार्य की योजना बन सकती है। आर्थिक तौर से आज कुछ मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय में गिरावट महसूस होगी। पत्नी और बच्चों के स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Horoscope Today)

आज आप अपने स्वास्थ्य को लेकर कुछ परेशान रह सकते हैं। मौसमी बीमारियों के चलते आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय में सहयोगी वर्ग आपके विरोध में आ सकते हैं, जिस कारण व्यापार क्षेत्र में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। परिवार में संपत्ति को लेकर विवाद की स्थिति निर्मित होगी। पत्नी और बच्चों के जीवन के लिए आज आप कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Horoscope Today)

आज आप कोई नया कारोबार शुरू करने का मन बना सकते हैं, जिसमें आपको सफलता प्राप्त होगी। आज आपको रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। साथ ही आज सामाजिक-राजनीतिक क्षेत्र में आपको किसी विशेष पद से सम्मानित किया जा सकता है, जिससे समाज में आपकी ख्याति बढ़ेगी। व्यापार-व्यवसाय में बड़ा लाभ प्राप्त होगा। आय के नए मार्ग खुलेंगे। पत्नी और बच्चों के साथ कहीं बाहर घूमने का मूड बन सकता है।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Horoscope Today)

आज कुछ बातों को इग्नोर करना आपके लिए अच्छा रहेगा, नहीं तो आप बड़ी समस्या में उलझ सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में पैसा लगाने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार लें। आज किसी नए कार्य की शुरुआत न करें। साथ ही अपने पार्टनरों से अपनी मन की बात शेयर न करें, नहीं तो आपको नुकसान हो सकता है। परिवार में आपसी कलह उत्पन्न हो सकती है। पत्नी के स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Horoscope Today)

आज का दिन आप कुछ परेशानियां के चलते परेशान नजर आएंगे। सोचे हुए कार्यों में रुकावट उत्पन्न होगी। व्यापार-व्यवसाय में व्यर्थ के खर्च दिखाई देंगे। आर्थिक स्थिति में गिरावट महसूस होगी। आज आप किसी नए कार्य को लेकर शुरुआत करने का प्रयास न करें, नहीं तो भारी नुकसान हो सकता है। पत्नी और बच्चों के स्वास्थ्य की चिंता मन में बनी रहेगी। बच्चों की पढ़ाई को लेकर भी आज आप परेशान दिखाई देंगे।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Horoscope Today)

आज आप चाहे तो कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं, जिसमें आपको कुछ लोगों का आर्थिक सहयोग मिल सकता है, जिससे आपको कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। साथ ही आपको परिवार में मान-सम्मान मिलेगा। कोई पुराना विवाद आज खत्म हो सकता है, जिस कारण मन प्रसन्न रहेगा। पत्नी से मतभेद दूर होंगे।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Horoscope Today)

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आप कोई नया कार्य शुरू करने की सोच सकते हैं, तो उसमें सफलता मिलेगी। आज किसी पुराने प्रसिद्ध व्यक्ति से मुलाकात होगी, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा। आज आप कोई विशेष बड़ा डिसीजन परिवार के हित में ले सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में लाभ होगा। कोई नया वाहन आदि खरीद सकते हैं।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Horoscope Today)

आज आपका दिन व्यर्थ की भागदौड़ में उलझा रहेगा। किसी वाद-विवाद में आज आप फंस सकते हैं। विरोधियों के षड्यंत्र का शिकार हो सकते हैं। स्वास्थ्य में गिरावट महसूस होगी। व्यापार-व्यवसाय में हानि उठानी पड़ेगी। नौकरी वालों का सहयोगियों से मतभेद बढ़ सकते हैं। परिवार में पैतृक संपत्ति को लेकर झगड़ा हो सकता है। वाहन का उपयोग संभाल कर करें।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Horoscope Today)

आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा नहीं रहने वाला है। आज आप स्वास्थ्य को लेकर परेशान रहेंगे। व्यर्थ के विवाद में आज आप फंस सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में आज नुकसान होने की संभावना है। किसी परिचित व्यक्ति के कारण आपको व्यापार-व्यवसाय में हानि उठानी पड़ सकती है। परिवार में अपनों से मतभेद बढ़ सकता है। किसी बात को लेकर विवाद की स्थिति निर्मित हो सकती है। वाहन आदि के प्रयोग में सावधानी बरतें।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Horoscope Today)

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आप कहीं बाहर अपना नया व्यवसाय शुरू कर सकते हैं। नौकरी के लिए यदि प्रयास कर रहे हैं, तो आज आपको लाभ प्राप्त होगा। आज आप कार्यक्षेत्र में परिवर्तन कर सकते हैं, जिससे लाभ प्राप्त होगा। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। कोई नया सदस्य परिवार में आ सकता है।

हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में चुनाव का ऐलान, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *