डेली संवाद, चंडीगढ़। Guru Purnima: पंचांग के अनुसार 3 जुलाई 2023, सोमवार का दिन धर्म-कर्म की दृष्टि से विशेष है। आज शिव जी को प्रसन्न करने का दिन है। आज शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा की तिथि है। इसे गुरू पूर्णिमा (Guru Purnima) के नाम से भी जाना जाता हए, इस दिन शिव जी की पूजा से जीवन में परेशानियां कम होती है। इस दिन ग्रहों की चाल और नक्षत्र की स्थिति महत्वपूर्ण है।
ये भी पढ़ें: प्रॉपर्टी डीलर ने महिला को पीटा, कपड़े भी फाड़े, भारी हंगामा
आज के दिन चंद्रमा धनु राशि में रहेगा। आज के पंचांग के अनुसार 3 जुलाई 2023, को आषाढ मास की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा की तिथि है। इस दिन का विशेष धार्मिक महत्व है। आज सोमवार का दिन शिव जी को समर्पित है। आज के दिन शिव जी का व्रत रखने और विधि पूर्वक पूजा करने से विशेष कृपा प्राप्त होती है। आज आषाढ की पूर्णिमा है, इसका भी विशेष धार्मिक महत्व बताया गया है।
ये भी पढ़ें: प्रमुख उद्योगपति पर युवती ने लगाए शारीरिक शोषण का आरोप
3 जुलाई 2023 को पंचांग के अनुसार आज मूल नक्षत्र रहेगा। मूल नक्षत्र 19वां नक्षत्र है। मूल नक्षत्र के चारों चरण धनु राशि में आते हैं। मूल नक्षत्र का अर्थ ‘जड़’ होता है। मूल नक्षत्र का स्वामी ग्रह केतु है तो वहीं राशि स्वामी गुरु है। मूल नक्षत्र के अशुभ प्रभाव को कम करने के लिए बच्चे के जन्म के सत्ताईस दिन बाद मूल नक्षत्र की शांति करवाने की भी मान्यता है।