Aaj ka Panchang: आज लक्ष्मी वैभव व्रत, देवी मां लक्ष्मी की करें पूजा; मनोवांछित फल की होगी प्राप्ति

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 420 शब्द|📅 07 May 2025

डेली संवाद, जालंधर। Aaj ka Panchang 23 August 2024: वैदिक पंचांग के अनुसार, 23 अगस्त यानी आज लक्ष्मी वैभव व्रत है। इस शुभ अवसर पर धन की देवी मां लक्ष्मी (Lord Lakshmi) की भक्ति भाव से पूजा की जा रही है। साथ ही मनोवांछित फल की प्राप्ति के लिए मां लक्ष्मी के निमित्त व्रत रखा जा रहा है।

यह भी पढ़ें: कनाडा के कॉलेजों पर आर्थिक संकट, भारतीय छात्रों की कमी के कारण हालात बिगड़े

इस व्रत के पुण्य-प्रताप से सुख-सौभाग्य और आय में वृद्धि होती है। पंडित प्रमोद शास्त्री की मानें तो आज सर्वार्थ सिद्धि योग का निर्माण हो रहा है। इस योग में मां लक्ष्मी की पूजा करने से साधक की हर मनोकामना पूरी होती है। आइए, पंडित प्रमोद शास्त्री से आज का पंचांग एवं राहुकाल जानते हैं।

आज का पंचांग (Panchang 23 August 2024)

शुभ मुहूर्त (Shubh Muhurat)

पंचांग के अनुसार, भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि आज यानी 23 अगस्त को सुबह 10 बजकर 38 मिनट तक है। इसके बाद पंचमी तिथि शुरू हो जाएगी। पंचमी तिथि 24 अगस्त को सुबह 07 बजकर 51 मिनट तक है।

Aaj ka Panchang: आज लक्ष्मी वैभव व्रत, देवी मां लक्ष्मी की करें पूजा; मनोवांछित फल की होगी प्राप्ति

अमृत सिद्धि योग

भाद्रपद माह की पंचमी तिथि पर सर्वार्थ सिद्धि योग का निर्माण हो रहा है। इस योग का निर्माण दिनभर है। आज के दिन अमृत सिद्धि योग का भी निर्माण हो रहा है। इस योग का संयोग सुबह 05 बजकर 55 मिनट से लेकर शाम 07 बजकर 54 मिनट तक है। इसके साथ ही बालव, कौलव और तैतिल करण के भी संयोग बन रहे हैं। साथ ही रेवती नक्षत्र शाम 07 बजकर 54 मिनट तक है।

पंचांग

सूर्योदय – सुबह 05 बजकर 55 मिनट पर

सूर्यास्त – शाम 06 बजकर 52 मिनट पर

चन्द्रोदय – शाम 09 बजकर 17 मिनट पर

चंद्रास्त – सुबह 09 बजकर 35 मिनट पर

ब्रह्म मुहूर्त – सुबह 04 बजकर 26 मिनट से 05 बजकर 11 मिनट तक

विजय मुहूर्त – दोपहर 02 बजकर 33 मिनट से 03 बजकर 25 मिनट तक

गोधूलि मुहूर्त – शाम 06 बजकर 52 मिनट से 07 बजकर 14 मिनट तक

निशिता मुहूर्त – रात्रि 12 बजकर 02 मिनट से 12 बजकर 46 मिनट तक

अशुभ समय

राहु काल – सुबह 10 बजकर 46 मिनट से 12 बजकर 23 मिनट तक

गुलिक काल – सुबह 07 बजकर 32 मिनट से 09 बजकर 09 मिनट तक

दिशा शूल – पश्चिम

ताराबल

अश्विनी, कृत्तिका, मृगशिरा, पुनर्वसु, पुष्य, आश्लेषा, मघा, उत्तरा फाल्गुनी, चित्रा, विशाखा, अनुराधा, ज्येष्ठा, मूल, उत्तराषाढ़ा, धनिष्ठा, पूर्वाभाद्रपद, उत्तराभाद्रपद, रेवती

चन्द्रबल

वृषभ, मिथुन, कन्या, तुला, मकर, मीन

Aaj ka Panchang: आज लक्ष्मी वैभव व्रत, देवी मां लक्ष्मी की करें पूजा; मनोवांछित फल की होगी प्राप्ति

हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में चुनाव का ऐलान, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *