Accident In School: स्कूल में भयानक हादसा, 40 बच्चे घायल, अस्पताल में भर्ती कर हो रहा इलाज

Daily Samvad
3 Min Read

डेली संवाद, उत्तर प्रदेश। Accident In School: इस समय की बड़ी खबर उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बाराबंकी (Barabanki) जिले से सामने आ रही है। खबर है कि स्कूल में एक बड़ा हादसा (Accident) हो गया है जिसमे कई बच्चे घायल हो गए है।

यह भी पढ़ें: कनाडा के कॉलेजों पर आर्थिक संकट, भारतीय छात्रों की कमी के कारण हालात बिगड़े

मिली जानकारी के मुताबिक बाराबंकी के एक स्कूल में शुक्रवार की सुबह बड़ा दर्दनाक हादसा हो गया है। इस हादसे में 40 बच्चे घायल हो गए है। आज सुबह अवध एकेडमी स्कूल का छज्जा गिर गया। 40 बच्चे मलबे के साथ 15 फीट नीचे जमीन पर गिर गए।

5 बच्चों की हालत गंभीर

हादसे में सभी घायल हो गए। घायल बच्चों को हॉस्पिटल ले जाया गया। उन्हें जिला अस्पताल और निजी हॉस्पिटलों में भर्ती कराया गया है। वहीं 5 की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के बाद स्कूल को सील कर दिए गया हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना का संज्ञान है।

स्कूल का छज्जा गिरने से हुआ हादसा

बाराबंकी जिले के जहांगीराबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत कस्बे में स्थित अवध एकेडमी स्कूल का छज्जा गिरने से हादसा हुआ है। घटना उस समय हुई जब शुक्रवार सुबह स्कूली बच्चे प्रार्थना के लिए छज्जे से होते हुए जीने से नीचे उतर रहे थे।

Accident In School

छज्जे पर कई बच्चों के एक साथ इकट्ठा होने से वहां अधिक लोड हो गया, जिससे छज्जा भर-भराकर कर गिर गया। घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई। कई बच्चे मलबा के बीच दब गए। किसी के सिर-चेहरे और गर्दन में तो किसी के सीने और हाथ पैर में गंभीर चोट आई। कई बच्चों के पैर टूटे हैं।

स्कूल में करीब 400 बच्चे पढ़ते

अवध एकेडमी स्कूल में करीब 400 बच्चे पढ़ते हैं। कुछ क्लास ग्राउंड फ्लोर और कुछ फर्स्ट फ्लोर पर चलती हैं। पहली मंजिल से नीचे आने का रास्ता छज्जा से होकर गुजरता है। हादसे के वक्त बच्चे प्रेयर के लिए छज्जे की बगल की सीढ़ी से उतर रहे थे।

पंजाब में नशा बिकवाने पर इस नेता ने किया बड़ा खुलासा

ਗੁਰਦੀਪ ਸਿੰਘ ਖੇੜਾ ਵਲੋਂ ਬਾਦਲਾਂ ਦੀ ਵਕਾਲਤ ਕਰਨੀ, ਸਿੱਖ ਕੌਮ ਲਈ ਵੱਡੇ ਨਿਘਾਰ ਵਾਲੀ ਘਟਨਾ -ਡਾ. ਹਰਜਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਜੱਖੂ













728
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *