Weather Update: पंजाब के 11 जिलों में बारिश का अलर्ट, भाखड़ा में फिर बढ़ा जलस्तर

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Weather Update: मौसम विभाग के मुताबिक पंजाब में आज 11 जिलों में बारिश हो सकती है। हालांकि पंजाब में मानसून अब सामान्य होने लगा है। वहीं बाढ़ के हालातों से भी पंजाब बाहर निकल रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक कुछ जगहों पर बारिश होने के साथ तेज हवाएं चलने और गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना है।

ये भी पढ़ें: जालंधर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट में घोटाले का पर्दाफाश, बड़ी कार्रवाई की तैयारी

मौसम विभाग से मिले आंकड़ों के अनुसार, फाजिल्का, फरीदकोट, मोगा, फिरोजपुर, जालंधर, तरनतारन, कपूरथला, होशियारपुर, अमृतसर, गुरदासपुर और पठानकोट में बारिश होने का अनुमान है। बीते दिन भी पंजाब में खास बारिश देखने को नहीं मिली। पटियाला व लुधियाना में 4-4 MM, बरनाला में 19.5MM, फतेहगढ़ साहिब में 6MM, मोगा में 3.5MM, रोपड़ में 2.5MM और बलाचौर में 5MM बारिश दर्ज की गई।

भाखड़ा बांध में पानी का स्तर बढ़ना लगातार जारी है। भाखड़ा डैम का आज का जलस्तर बीते दिन से 1.5 फीट ज्यादा है। बीते दिन भाखड़ा बांध का जलस्तर जहां 1658.01 फीट पहुंच गया था, वहीं शनिवार का जलस्तर सुबह 1659.51 फीट रहा। भाखड़ा डैम में पानी की आमद 68403 क्यूसेक रही, जबकि टरबाइनो के माध्यम से 41641 क्यूसेक पानी ही छोड़ा गया।

ये भी पढ़ें: जुआ खेलते जालंधर के मशहूर पैलेस का मालिक गिरफ्तार

इसी तरह, नंगल डैम से नंगल हाइडल नहर में 12350, आनंदपुर साहिब हाइडल नहर में 10150 क्यूसेक, जबकि सतलुज दरिया में 19200 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। भाखड़ा बांध अभी भी खतरे के निशान 1680 फीट से तकरीबन 21 फीट नीचे है।

VIDEO- पाकिस्तानी गर्लफ्रैंड का खुल गया सारा राज, कबूला पूरा सच



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *