Punjab Weather Update: पंजाब के लिए खतरा! अगले चार दिनों तक होगी भारी बारिश, अलर्ट जारी

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Weather Update
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Weather Update: मौसम विभाग ने शनिवार से चार दिनों के लिए पंजाब में येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के मुताबिक शनिवार को राज्य के अधिकांश हिस्सों में हवा के साथ बारिश होगी, जबकि रविवार, सोमवार और मंगलवार को कुछ जगहों पर बारिश होगी। जिससे पारे में दो से तीन डिग्री तक गिरावट दर्ज की जा सकती है।

पंजाब के कई जिलों में गुरुवार रात से शुक्रवार सुबह तक हुई भारी बारिश से पारा 1.6 डिग्री तक गिर गया। अमृतसर में अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3 डिग्री कम था।

ये भी पढ़ें: जुआ खेलते जालंधर के मशहूर पैलेस का मालिक गिरफ्तार

पंजाब में, अमृतसर में सुबह 8.30 बजे तक 10.8 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि लुधियाना में 71.2 मिमी, पटियाला में 53.0, एसबीएस नगर में 29.0, फिरोजपुर में 19.0, होशियारपुर में 44.5, फरीदकोट में 3.2, रोपड़ में 80.0 मिमी बारिश हुई। शुक्रवार को दिन में मुख्य रूप से सिर्फ बरनाला में 19.5 एमएम बारिश हुई। जबकि पटियाला और लुधियाना में 4.0 मिमी और एसबीएस नगर में 5.0 मिमी बारिश हुई।

ये भी पढ़ें: पंजाब का कुख्यात गैंगस्टर पुलिस कस्टडी से फरार

अमृतसर के अलावा लुधियाना में तापमान 30.4, पटियाला में 30.5, पठानकोट में 34.8, बठिंडा में 30.4, फरीदकोट में 32.0, गुरदासपुर में 32.0, जालंधर में 31.8 और रोपड़ में 30.7 डिग्री रहा। न्यूनतम तापमान में भी 0.4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। हालाँकि, यह सामान्य के करीब रहा। सबसे कम तापमान बलाचौर में 24.4 डिग्री दर्ज किया गया।

VIDEO- पाकिस्तानी गर्लफ्रैंड का खुल गया सारा राज, कबूला पूरा सच



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *