IND vs WI: भारत की वेस्टइंडीज के खिलाफ लगातार 13वीं वनडे सीरीज जीत

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, नई दिल्ली। IND vs WI: भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मैच 200 रनों से जीत लिया है। इसके साथ ही टीम इंडिया यह सीरीज 2-1 से जीतने में कामयाब रही। भारतीय टीम की वेस्टइंडीज के खिलाफ यह लगातार 13वीं द्विपक्षीय वनडे सीरीज जीत है।

ये भी पढ़ें: जुआ खेलते जालंधर के मशहूर पैलेस का मालिक गिरफ्तार

इसके साथ ही टीम इंडिया ने एक ही टीम के खिलाफ लगातार द्विपक्षीय वनडे सीरीज जीतने का अपना रिकॉर्ड और मजबूत कर लिया है। इस विश्व रिकॉर्ड में भारतीय टीम पहले स्थान पर है। अब उन्होंने पाकिस्तान से अपनी दूरी बढ़ा ली है। पाकिस्तान ने 1996 से जिम्बाब्वे के खिलाफ लगातार 11 वनडे सीरीज जीती है।

ये भी पढ़ें : महिला को पीटने-कपड़ा फाड़ने वाले प्रॉपर्टी डीलर के खिलाफ FIR दर्ज

भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ जो पिछली 13 वनडे सीरीज जीती हैं, उनमें से 7 बार वह वेस्टइंडीज को उसके घर में और 6 बार उसके घर में हराने में कामयाब रहा है। भारतीय टीम ने ये सिलसिला साल 2007 से शुरू किया था, जो अब तक जारी है।

इसके साथ ही पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पिछली 10 द्विपक्षीय वनडे सीरीज में भी लगातार जीत हासिल की है। इसके साथ ही भारत को श्रीलंका के खिलाफ पिछली 10 वनडे सीरीज में हार का सामना नहीं करना पड़ा है। साल 2007 से शुरू हुआ यह सिलसिला टीम इंडिया ने अब तक बरकरार रखा है।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *