डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पुलिस कमिश्नर कुलदीप चाहल को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि कमिश्नर कुलदीप चाहल से चंडीगढ़ सी.बी.आई. दफ्तर में करीब चार घंटे तक पूछताछ की गयी है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक यह पूछताछ चंडीगढ़ में एस.एस.पी. रहते हुए अलग-अलग मामलों में जांच हेतु की गयी है।
ये भी पढ़ें : महिला को पीटने-कपड़ा फाड़ने वाले प्रॉपर्टी डीलर के खिलाफ FIR दर्ज
यहां हम आपको बता दे कि पंजाब के गवर्नर को लगातार शिकायतें मिल रही थी कि कुलदीप चाहल ने चंडीगढ़ में कार्यकाल के दौरान कई चीजों का गलत तरीके से इस्तेमाल किया गया था। इसके साथ ही उनपर कई तरह के गलत केस बनाने का भी आरोप लगे है जिनको लेकर पूछताछ की गई है।
ये भी पढ़ें: जुआ खेलते जालंधर के मशहूर पैलेस का मालिक गिरफ्तार
गौरतलब है कि कुलदीप चाहल ने एक साल से अधिक समय तक चंडीगढ़ में एसएसपी के रूप में कार्य किया था। लेकिन उस दौरान कुछ शिकायतें मिलने पर पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने समय से पहले से उन्हें हटा दिया था।