OnePlus Wtach 2 Launch: वनप्लस वॉच 2 इस दिन लॉन्च होगी, पढ़ें इसके फीचर

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, नई दिल्ली। OnePlus Wtach 2 Launch: अगर आप भी कोई नया स्मार्टवॉच लेने का प्लान कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। रिपोर्ट के अनुसार, वनप्लस वॉच 2 2024 में लॉन्च होगी। हालांकि कंपनी ने इसके बारे में कोई ऑफिशियल जानकरी शेयर नहीं की है।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

ये स्मार्टवॉच सर्कुलर सिग्नेचर स्टाइल के साथ आएगी। बता दें, कंपनी ने तीन साल पहले 2021 में अपनी पहली OnePlus Watch लॉन्च की थी। आइए जानते हैं स्मार्टवॉच में क्या खास फीचर्स देखने को मिलेगा।

अगले साल लॉन्च होगी OnePlus Watch 2

रिपोर्ट की माने तो OnePlus Watch 2 अगले साल यानी 2024 में लॉन्च होगी और एक गोलाकार डिस्प्ले से लैस होगी। वनप्लस वॉच 2 पिछले मॉडल की तुलना में कई अपग्रेड के साथ आएगी। वनप्लस वॉच कस्टम आरटीओएस चलाती है और आगामी मॉडल भी संभवतः उसी ओएस पर चलेगा।

बता दें, वनप्लस वॉच मिडनाइट ब्लैक और मूनलाइट सिल्वर कलर ऑप्शन और कोबाल्ट लिमिटेड वेरिएंट में उपलब्ध है। इसमें 402mAh की बैटरी है और यह ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस, ग्लोनास, गैलीलियो जैसी कनेक्टिविटी ऑप्शन को सपोर्ट करता है।

जल्द एंट्री करने वाला है OnePlus Open स्मार्टफोन

OnePlus Open की बहुत जल्द ग्रांड एंट्री होने जा रही है। जहां अभी तक वनप्लस के फोल्डेबल फोन को लेकर कई तरह की खबरें आ रही थीं, वहीं अब कंपनी की ओर से भी एक बड़ा अपडेट सामने आ चुका है। कंपनी ने अपने अपकमिंग डिवाइस को लेकर एक टीजर जारी किया है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में खुलेआम चलता है दड़ा सट्टा, पुलिस और नेता को जाता है ‘हफ्ता’

इस टीजर को एक बड़ा हिंट माना जा रहा है कि कंपनी बहुत जल्द भारतीय बाजार में फोल्डेबल फोन लॉन्च करने को तैयार है। OnePlus Open फोन यूजर्स के लिए ब्लैक कलर ऑप्शन में लाया जा रहा है।

भाजपा नेता के घर ब्लास्ट, 6 लोगों की मौत

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *