PIMS: पंजाब इंस्टीच्यूट आफ मेडिकल साइसिज (पिम्स) में मनाया गया विश्व रेडिग्राफी दिवस

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 432 शब्द|📅 08 Nov 2023

डेली संवाद, जालंधर। PIMS: पंजाब इंस्टीच्यूट आफ मेडिकल साइसिज (पिम्स) में विश्व रेडिग्राफी दिवस मनाया गया। यह दिवस रेडियोलाँजी विभाग की ओर से मनाया गया। इस अवसर पर पिम्स के रेजिडेंट डायरेक्टर अमित सिंह, कार्यकारी निदेशक डा. कंवलजीत सिंह, डायरेक्टर प्रिंसीपल डा.राजीव अरोड़ा, मेडिकल सुपरिटेंडेंट डा. पुनीत खुराना, रेडियोलाँजी विभाग के प्रमुख डा. रमेश चंद्र, डा. सुनील सेठ, डा. युवराज औऱ डा.पंकित मुख्य रूप से शामिल हुए।

PIMS: पंजाब इंस्टीच्यूट आफ मेडिकल साइसिज (पिम्स) में मनाया गया विश्व रेडिग्राफी दिवस

इस अवसर पर पिम्स के रेजिडेंट डायरेक्टर अमित सिंह ने कहा कि हर साल 8 नवंबर को विश्व रेडियोग्राफी दिवस मनाया जाता है। रेडियोग्राफी का इस्तेमाल कर डॉक्टर मरीज के अंदरूनी बिमारियों का पता लगाते हैं। इसकी मदद से एक्स-रे, एमआरआई, सीटी, आल्ट्रासाउंड आदि किए जाते हैं। इससे न केवल डाक्टरों को बिमारियों के प्रति अधिक जानकारी मिलती है बल्कि मरीज भी डिटेल जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

उन्होंने कहा कि विश्व का पहला रेडियोग्राफी दिवस वर्ष 2012 में मनाया गया था। बता दें कि 8 नवंबर 1895 को जर्मनी वारबर्ग यूनिवर्सिटी के फिजिक्‍स के प्रोफेसर विल्‍हेम कॉनरैड रॉएंटजेन ने एक्‍स-रे की खोज की थी। उन्होंने बताया कि पिम्स में रियायती दरों पर मरीजों का इलाज किया जाता है। पिम्स में सक्ष्म डाक्टरों की टीम है, जो हर समय मरीजो की सेवा के लिए तत्पर रहते हैं।

उन्होंने कहा कि रेडिग्राफर को भी सेफ्टी से काम करना चाहिए क्योकि इसी एक्स-रे की किरणे काफी घातक होती है। इस लिए स्टाफ को पूरे नियमों के अनुसार मशीनों का प्रयोग करना चाहिए। कार्यकारी निदेशक डॉ. कंवलजीत सिंह ने इस साल का थीम है सेलिब्रेटिंग पेशंट सेफ्टी। उन्होंने बताया कि समय के साथ रेडियोग्राफी में कई बढ़े बदलाव किए गए हैं।

ये भी पढ़ें: जालंधर में महिला के साथ तांत्रिक ने कर डाला ये ‘कांड’

इन बदलावों की वजह से वर्तमान में किसी भी बिमारी को पलक झपकते ही पहचाना जा सकता है। पूरे विश्व में इस दिन को जागरुकता अभियान की तरह मनाया जाता है। उन्होंने कहा पिम्स में जल्द ही एमआरआई की सुविधा दी जाएगी। डायरेक्टर प्रिंसीपल डा. राजीव अरोड़ा ने कहा कि इस दिन को मनाने का उद्देश्य लोगों को रेडियोग्राफी से होने वाले लाभ के विषय में जानकारी देना है।

ताकि बिमारियों का समय रहते इलाज किया जा सके। उन्होंने कहा कि इनका इस्तेमाल करने के लिए बहुत सी सावधानियां भी बरतनी चाहिए। खासकर गर्भवती महिलाओं को इनका इस्तेमाल करने से परहेज करना चाहिए। क्योंकि एक्स- रे करते समय कई तरह की रेडिशन निकलती है, जिससे बच्चे को भी जान का खतरा बना रहता है।

पुलिस थाने में VIP ट्रीटमेंट, महिला ने लगाए बड़े आरोप, देखें…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *