Mariton Hotel Jalandhar: जालंधर का Mariton Hotel क्या बंद हो जाएगा? MLA के नाम पर 10 लाख रुपए किसने खाए? मालिकों में ‘महाभारत’ जारी

Daily Samvad
3 Min Read
hotel-mariton
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 351 शब्द|📅 09 Nov 2023

डेली संवाद, जालंधर। Mariton Hotel Jalandhar: जालंधर में रामामंडी के पास बने मेरिटन होटल (Mariton Hotel) के मालिकों का विवाद बढ़ता जा रहा है। मालिकों के बीच ‘महाभारत’ अब अखबारों और सोशल मीडिया में छा गया है। जिससे होटल में शादी ब्याह करवाने वाले इस सोच में पड़ गए हैं कि क्या मेरिटन होटल बंद होने जा रहा है?

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

मेरिटन होटल में कई पार्टनर है। इन पार्टनरों के बीच शुरू से ही लड़ाई चल रही है। लड़ाई उस वक्त शुरू हुई, जब एक पार्टनर ने शहर में यह हवा फैला दी कि एक MLA ने मेरिटन होटल बनवाने के लिए 10 लाख रुपए लिए हैं। क्योंकि उक्त होटल में कई खामियां थीं। यही नहीं, अभी भी उक्त होटल में वह खामियां हैं।

विधायक के नाम पर 10 लाख रुपए को लेकर विवाद उठा, लेकिन वह शांत हो गया। इसके बाद इस होटल में कमरे बुकिंग करवाने से लेकर कमीशनखोरी और बुकलेट बेचने में जबरदस्त लड़ाई शुरू हो गई। सभी पार्टनर आपस में लड़ गए। यहां तक कि होटल के एमडी को हटाने के लिए बोर्ड की बैठक हुई। एमडी को हटाकर नए एमडी को लगा दिया गया।

ये भी पढ़ें: जालंधर में महिला के साथ तांत्रिक ने कर डाला ये ‘कांड’

बावजूद इसके पुराने एमडी ने इसे गलत बताया। मामला कोर्ट तक भी पहुंच गया है। सूत्र बता रहे हैं कि एक पक्ष कोर्ट की शरण में चला गया है। हालांकि इस संबंध में दोनों पक्ष एक दूसरे पर जमकर आरोप लगा रहे हैं। इस दौरान होटल के बंद होने की खबर भी सामने आने लगी है, हालांकि इसमें कितनी सच्चाई है ये आने वाला समय बताएगा।

होटल नहीं बंद होगा – पार्टनर

उधर, कुछ पार्टनरों ने बताय़ा कि ये आपसी विवाद है। होटल कभी भी बंद नहीं होगा। होटल चलेगा। क्य़ोंकि एक पक्ष के पास 51 फीसदी शेयर है, जिससे ज्यादा शेयर होल्डर्स ये नहीं चाहते हैं कि होटल बंद हो। इससे होटल बंद होने का सवाल ही नहीं पैदा होता।

पुलिस थाने में VIP ट्रीटमेंट, महिला ने लगाए बड़े आरोप, देखें…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *