Jalandhar News: जालंधर से किडनैप की गई लड़की करनाल में बेसुध मिली, रामामंडी का युवक गिरफ्तार

Daily Samvad
3 Min Read
पंजाब में दो विदेशी नागरिकों का अपहरण, फिरौती में मांगे 7 लाख रुपए
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर (Jalandhar) से 20 वर्षीय लड़की की अपहरण (Kidnapping) करने की सूचना से पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस ने महिला को बेसुध हालत में बरामद कर लिया है। इसकी जानकारी महिला के परिवार को दी गई है। थाना डिवीजन नंबर-5 की पुलिस ने बीएनएस 127(6) के तहत केस दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें- कनाडा सरकार क्यों रिजैक्ट कर रही है पंजाबियों का VISA?

पुलिस (Jalandhar Police) के मुताबिक अपहरण (Kidnapping) के केस में जालंधर (Jalandhar) के रामामंडी (Ramamandi) फौजी वाली गली में रहने वाली बलविंदर सिंह उर्फ बॉबी उर्फ बलविंदर डाकिया (29) को गिरफ्तार कर लिया है।

FIR
FIR

युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज

जल्द आरोपी को पुलिस कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी कि उक्त लड़की को वह अपने साथ कहां ले गया था और फिर उसे कहां पर ऐसे हालत में छोड़ा गया। एफआईआर दर्ज होने की पुष्टि थाना डिवीजन नंबर-5 के एसएचओ भूषण कुमार ने की है।

न्यू दशमेश नगर के रहने वाली पीड़िता की मां के बयानों पर ये केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच एएसआई तरसेम कौर द्वारा की जा रही है। पीड़ित लड़की की मां ने पुलिस को बताया कि मेरी 20 साल की बेटी बीते मंगलवार को रोजाना की तरह काम पर गई थी। मगर वहां से लौटी नहीं। अगले दिन यानी दिन बुधवार को उन्हें पुलिस का फोन आया कि उनकी बेटी बेसुध हालत में पड़ी मिली है।

Punjab News
Punjab News

लड़की को अपने घर वापस लेकर आया

जिसके बाद परिवार किसी तरह लड़की को अपने घर वापस लेकर आया और मामले की शिकायत कमिश्नरेट पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद उक्त आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया, जिसके साथ लड़की को आखिरी बार देखा गया था।

परिवार ने तुरंत अपने दिल्ली में रह रहे रिश्तेदारों को उक्त जगह पर जाने के लिए कहा। जिसके बाद लड़की को उक्त परिवार के दिल्ली रह रहे रिश्तेदारों ने रिसिव किया और दिल्ली लाकर मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मामले में तुरंत जालंधर पुलिस को जानकारी दी और कार्रवाई की मांग की।

crime news
crime news

लड़की बयान दर्ज करवाने की स्थिति में नहीं

थाना डिवीजन नंबर-5 के एसएचओ भूषण कुमार ने कहा- फिलहाल लड़की बयान दर्ज करवाने की स्थिति में नहीं है, जिसके चलते अभी उसके बयान नहीं दर्ज किए जा सके हैं। मेडिकल करवाया गया, मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद अगर केस में धारा जोड़ने की जरूरत पड़ी तो जोड़ी जाएगी। फिलहाल मामले में जांच जारी है।

Jalandhar News: जालंधर से किडनैप की गई लड़की करनाल में बेसुध मिली, रामामंडी का युवक गिरफ्तार
















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *