Daily Horoscope: कार्यक्षेत्र में मिल सकता है नया दायित्व, बिजनेस में पार्टनरशिप रहेगा फायदेमंद, जाने अपना राशिफल

Daily Samvad
6 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 7 मिनट पढ़ने का समय|📝 812 शब्द|📅 07 May 2025

डेली संवाद, जालंधर। Aaj Ka Rashifal 11 September 2024 Daily Horoscope: आज बुधवार (Wednesday) है, तारीख है 11 सितंबर 2024। आज के राशिफल (Daily Horoscope) के मुताबिक आज का दिन सभी राशि के के लिए मिला-जुला रह सकता है।

यह भी पढ़ें: कनाडा के कॉलेजों पर आर्थिक संकट, भारतीय छात्रों की कमी के कारण हालात बिगड़े

ज्योतिषियों के अनुसार आज कुछ जातकों को कार्यक्षेत्र में नया दायित्व मिल सकता है, तो कुछ नई साझेदारी शुरू कर सकते हैं। ऐसे में चलिए पंडित अनिल शुक्ला से जानते हैं आज का राशिफल।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

Daily Horoscope: कार्यक्षेत्र में मिल सकता है नया दायित्व, बिजनेस में पार्टनरशिप रहेगा फायदेमंद, जाने अपना राशिफल

आज का दिन आपका सामान्य रहने वाला है, स्वास्थ्य आपका ठीक रहेगा। आप किसी लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। वाहन आदि का उपयोग संभालकर करें। मित्रों से आर्थिक सहयोग प्राप्त होगा, व्यापार आदि में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। परिवार में आज आपसे किसी का विवाद हो सकता है, वाणी पर संयम रखें।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

Daily Horoscope: कार्यक्षेत्र में मिल सकता है नया दायित्व, बिजनेस में पार्टनरशिप रहेगा फायदेमंद, जाने अपना राशिफल

आज का दिन व्यर्थ की भागदौड़ से भरा रहेगा, आपका मन अशांत रहेगा। स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे, व्यापार-व्यवसाय में कोई बड़ी डील हाथ से निकल सकती है। परिवार में किसी अपने का दुखद समाचार प्राप्त होगा, पार्टनर से मतभेद हो सकते हैं।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

Daily Horoscope: कार्यक्षेत्र में मिल सकता है नया दायित्व, बिजनेस में पार्टनरशिप रहेगा फायदेमंद, जाने अपना राशिफल

आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा, कोई रुका हुआ पुराना काम पूरा होगा। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव दिखाई पड़ेगा, व्यापार-व्यवसाय में आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कोई नया कार्य आज आप शुरू कर सकते हैं। परिवार में मांगलिक कार्य का योग बनेगा। आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

Daily Horoscope: कार्यक्षेत्र में मिल सकता है नया दायित्व, बिजनेस में पार्टनरशिप रहेगा फायदेमंद, जाने अपना राशिफल

आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है, आय के नए स्रोत बनेंगे। किसी कार्य के लिए आप प्रयास कर रहे हैं, तो आज आपको उसमें सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा, व्यापार-व्यवसाय में कोई बड़ा कार्य साझेदारी में आप शुरू कर सकते हैं। परिवार में कोई नया मेहमान आएगा। पारिवारिक मतभेद दूर होंगे, मन आनंद से भरा रहेगा।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

Daily Horoscope: कार्यक्षेत्र में मिल सकता है नया दायित्व, बिजनेस में पार्टनरशिप रहेगा फायदेमंद, जाने अपना राशिफल

आज का दिन कुछ परेशानियों भरा दे सकता है, आप व्यर्थ के वाद विवाद में फंस सकते हैं। कोई झूठा आरोप आप पर लग सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज आप कमजोरी महसूस करेंगे। किसी अपने के लिए मन में चिंता बनी रहेगी। व्यापार-व्यवसाय में परिवर्तन करना आज आपके लिए ठीक नहीं रहेगा, मन अशांत रहेगा। परिवार में किसी बात को लेकर आपस में झगड़ा आदि हो सकता है।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

Daily Horoscope: कार्यक्षेत्र में मिल सकता है नया दायित्व, बिजनेस में पार्टनरशिप रहेगा फायदेमंद, जाने अपना राशिफल

आज आप किसी अपने के व्यवहार के कारण परेशान हो सकते हैं। किसी संबंधी से बड़ा विवाद हो सकता है। आप स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे, पार्टनर का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय में अपने पार्टनर से आप धोखा खा सकते हैं। परिवार में पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद की स्थिति बनेगी। वाहन आदि का उपयोग संभाल कर करें, वाणी पर संयम रखें।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

Daily Horoscope: कार्यक्षेत्र में मिल सकता है नया दायित्व, बिजनेस में पार्टनरशिप रहेगा फायदेमंद, जाने अपना राशिफल

आज आपका मन प्रसन्न रहेगा, किसी विशेष व्यक्ति से मिलना होगा। आपके स्वास्थ्य में लाभ होगा, आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। परिवार के साथ संबंध मधुर होंगे, व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे। कोई नया कार्य पार्टनरशिप में शुरू कर सकते हैं। परिवार के साथ आज आपका समय अच्छा बीतने वाला है।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

Daily Horoscope: कार्यक्षेत्र में मिल सकता है नया दायित्व, बिजनेस में पार्टनरशिप रहेगा फायदेमंद, जाने अपना राशिफल

आज का दिन आपके लिए सफलता से भरा रहेगा। नौकरी आदि का प्रयास कर रहे हैं, तो आज सफल होंगे। व्यापार-व्यवसाय में लाभ होगा। परिवार में माता-पिता की स्वास्थ्य में लाभ होगा। आप कोई नया वाहन मकान खरीद सकते हैं, वाद-विवाद से दूर रहें।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

Daily Horoscope: कार्यक्षेत्र में मिल सकता है नया दायित्व, बिजनेस में पार्टनरशिप रहेगा फायदेमंद, जाने अपना राशिफल

आज आप स्वास्थ्य को लेकर परेशान रह सकते हैं। पारिवारिक समस्याओं के कारण मन अशांत रह सकता है। व्यापार-व्यवसाय में सहयोगियों के कारण कोई बड़ा काम आपके हाथ से निकल सकता है। व्यापार में घाटा उठाना हो सकता है। परिवार में वाद-विवाद की स्थिति बनेगी। वाहन का उपयोग संभालकर करें, पार्टनर से मतभेद हो सकते हैं।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

Daily Horoscope: कार्यक्षेत्र में मिल सकता है नया दायित्व, बिजनेस में पार्टनरशिप रहेगा फायदेमंद, जाने अपना राशिफल

आज आपका दिन परेशानियों से भरा रहेगा, स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। व्यापार आदि में हानि उठानी पड़ सकती हैं। लंबी यात्रा आदि पर जाएं, तो वाहन आदि का उपयोग संभलकर करें। वाणी पर संयम रखें, वाद-विवाद से दूर रहें।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

Daily Horoscope: कार्यक्षेत्र में मिल सकता है नया दायित्व, बिजनेस में पार्टनरशिप रहेगा फायदेमंद, जाने अपना राशिफल

आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। न्यायालय पक्ष में विजय प्राप्त होगी, सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे। मित्रों और संबंधियों का आर्थिक रूप से पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में लाभ होगा, परिवार में संबंधियों के साथ समय अच्छा निकलेगा। किसी धार्मिक यात्रा अधिक पर जा सकते हैं।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

Daily Horoscope: कार्यक्षेत्र में मिल सकता है नया दायित्व, बिजनेस में पार्टनरशिप रहेगा फायदेमंद, जाने अपना राशिफल

आज का दिन आप कोई नया कार्य शुरू करेंगे। किसी विशेष व्यक्ति के आगमन से मन प्रसन्न रहेगा। माता-पिता परिवार के साथ आप किसी बड़े कार्य की योजना बना सकते हैं। साथ ही परिवार के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। स्वास्थ्य ठीक रहेगा, कोई नया वाहन या मकान आदि खरीदने के योग बनेंगे।

विदेश यात्रा के ट्रैवल एजैंट ने ठगे 1.50 लाख, देखें

Daily Horoscope: कार्यक्षेत्र में मिल सकता है नया दायित्व, बिजनेस में पार्टनरशिप रहेगा फायदेमंद, जाने अपना राशिफल

Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *