Kajol Devgan: माधुरी दीक्षित के 30 साल पुराने लुक में नजर आई काजोल, काजोल ने इंस्टा पर लिखा…

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, नई दिल्ली। Kajol Devgan: साल 1994 में निर्देशक सूरज बड़जात्या की फैमिली ड्रामा फिल्म हम आपके कौन हैं को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया। मल्टी स्टारर इस मूवी में सलमान खान और माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) जैसे कलाकारों ने अहम भूमिका निभाई।

यह भी पढ़ें: पत्नी संग कम खर्च में बाली घूमने का शानदार मौका, जानें कितना खर्च होगा

मूवी में माधुरी ने निशा के किरदार में अपनी छाप छोड़ी और खासतौर पर ब्लू साड़ी में उनके लुक को कौन भूल सकता है। अब हम आपके हैं कौन (Hum Aapke Hain Koun) से माधुरी दीक्षित का लुक उनकी सहेली और बी टाउन एक्ट्रेस काजोल (Kajol) ने कॉपी किया है। इस माैके की लेटेस्ट तस्वीरों को उन्होंने सोशल मीडिया पर भी शेयर किया है।

Hum Aapke Hai Kaun Film
Hum Aapke Hai Kaun Film

काजोल बनीं निशा

काजोल अपने चुलबुले अंदाज के लिए काफी फेमस हैं। फिर चाहें वो फिल्में हैं या फिर असल जिंदगी। सोशल मीडिया पर भी वह काफी एक्टिव रहती हैं। इस बार उन्होंने मंगलवार को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर लेटेस्ट तस्वीरों को शेयर किया है।

इन फोटो में आप देख सकते हैं कि काजोल ब्लू कलर की साड़ी में नजर आ रही हैं। दरअसल इनका ये लुक हम आपके हैं कौन की निशा यानी माधुरी दीक्षित को डेडिकेटेड है, जिसकी जानकारी उन्होंने अपने पोस्ट के कैप्शन में दी है।

काजोल ने लिखा… हम आपके हैं कौन ओड टू द ओजी माधुरी दीक्षित। बता दें कि काजोल का ये लुक हम आपके हैं कौन में माधुरी दीक्षित के दीदी तेरा देवर दीवाना गाने से इंस्पायर है। कुल मिलाकर कहा जाए तो माधुरी की तरह काजोल भी इस नीली साड़ी में कहर बरपा रही हैं।

Hum Aapke Hai Kaun Team
Hum Aapke Hai Kaun Team

हम आपके हैं कौन माधुरी की सबसे सफल फिल्म

30 साल पहले बड़े पर्दे रिलीज होने वाली हम आपके हैं कौन को माधुरी दीक्षित की सबसे सफल फिल्म माना जाता है। इस मूवी में सलमान खान (Salman Khan) संग उनकी जोड़ी खूब जमी थी।

मालूम हो कि इस फिल्म ने उस वक्त करीब 74 करोड़ का रिकॉर्डतोड़ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया था। इसके साथ ही 90 के दशक में ये फिल्म सबसे अधिक कमाई करने वाली मूवी बनी थी।

विदेश यात्रा के ट्रैवल एजैंट ने ठगे 1.50 लाख, देखें



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *