Voice Engine: OpenAI ने पेश किया Voice Engine, इसे इस्तेमाल पर सख्त नियम, पढ़ें

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, नई दिल्ली। Voice Engine: चैट जीपीटी जैसे चैटबॉट को लॉन्च करके क्रांती लाने वाली कंपनी OpenAI ने अब एक और लेटेस्ट इनोवेशन पेश किया है। ओपन एआई ने वॉयस इंजन (Voice Engine) पेश किया है।

यह भी पढ़ें : डेली संवाद की खबर का असर- माडल टाउन में अवैध बना Deck5 रेस्टोरेंट सील

जो सिर्फ 15 सेकंड के रेफरेंस ऑडियो की मदद से ही एक्यूरेट ऑडियो जनरेट कर सकता है। यह टूल सिर्फ छोटे से ऑडियो के आधार पर ही क्लोन वॉयस जनरेट करने की क्षमता रखता है। यह कई भाषाओं में काम करता है।

चल रही है टेस्टिंग

AI वॉयस इंजन का फिलहाल परीक्षण किया जा रहा है। कंपनियों के एक छोटे समूह द्वारा इसकी टेस्टिंग की जा रही है। ये कंपनियां वॉयस इंजन उपयोग उन लोगों की मदद करने के लिए कर रही हैं जो पढ़ नहीं सकते, चीजों का अन्य भाषाओं में ट्रांसलेट नहीं कर सकते और यहां तक कि उन लोगों की भी मदद कर रहे हैं जो बोलने की क्षमता खो चुके हैं।

किसी की वॉयस की कॉपी बनाने के लिए वॉयस इंजन को केवल उनकी बातचीत की एक छोटी रिकॉर्डिंग और पढ़ने के लिए कुछ टेक्स्ट की आवश्यकता होती है।

गलत इस्तेमाल का अंदेशा

यह जो आवाजें बनाता है वे बहुत रियल लगती हैं और भावनाएं भी दिखा सकती हैं। OpenAI ने कहा है कि वॉयस इंजन को टेस्टिंग के दौरान ही काफी सतर्कता बरती जा रही है। कंपनी का कहना है कि इसका इस्तेमाल बुरे तरीकों से किया जा सकता है।

इसकी वजह से लोगों को धोखा देना या किसी और के होने का नाटक करना जैसे मामले सामने आ सकते हैं। उन्हें पता है कि चुनावी वर्ष के दौरान इसका गलत इस्तेमाल किया जा सकता है। इसलिए हम इसके उपयोग को लेकर सावधानी से काम कर रहे हैं।

वॉयस इंजन के इस्तेमाल को लेकर सख्त नियम

वॉयस इंजन का परीक्षण करने वाली कंपनियों को सख्त नियमों का पालन करना होगा। वे इसका उपयोग किसी की अनुमति के बिना उसकी आवाज की नकल करने के लिए नहीं कर सकते हैं और जब कोई आवाज AI द्वारा बनाई जाती है तो उन्हें लोगों को बताना होगा।

यह भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर सनसनीखेज आरोप

जालंधर पुलिस ने कर डाला बड़ा कांड, लोग गुस्से में, देखें



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *