Chocolate Prices Increase: क्या बढ़ेंगे चॉकलेट के दाम, यहां जानें डिटेल

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, नई दिल्ली। Chocolate Prices Increase: हम में से ज्‍यादातर लोगों को चॉकलेट खाना पसंद होता है। बच्‍चों की तो बात ही क्‍या है, उनका तो जैसे इसके बगैर काम ही न चले। एक अध्‍ययन में यह बात भी सामने आई है कि भारत में लगभग आधे यानी 47% भारतीय अपने मूड को बेहतर बनाने के लिए चॉकलेट खाते हैं। चॉकलेट खाने वालो में सबसे ज्यादा बच्चे और बड़े आते है।

यह भी पढ़ें: बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी मालामाल, पति धमेंद्र हैं कर्जदार!

इससे ये बात तो साफ हो गई है कि बहुत से लोग चॉकलेट खाते हैं। मगर इन लोगों के लिए एक बुरी खबर है, क्योंकि जल्द ही चॉकलेट की कीमतों में इजाफा देखने को मिल सकता है।

इसका कारण ये है कि भारत के साथ-साथ अन्य देशों में भी कोको की कीमतों में बढ़ोतरी हो सकती है। बता दें कि न केवल प्योर चॉकलेट बनाने में, बल्‍क‍ि आइसक्रीम, बिस्किट बनाने वाली कंपनियां भी कोको का इस्तेमाल करती हैं।

क्यों बढ़ेगी चॉकलेट की कीमतें

  • विशेषज्ञों की मानें तो आने वाले समय में कोको-आधारित सामग्रियों की कीमतें पहले की तुलना में 70-80% तक बढ़ सकती हैं।
  • चॉकलेट बनाने में कोकोआ बटर का उपयोग किया जाता है, जिसके लिए कोको बहुत जरूरी है। इसके अलावा आईस्क्रीम की कीमतों में भी इजाफा हो सकता है, क्योंकि इसमें भी कोको का इस्तेमाल किया जाता है।

कहां-कहां होता है कोको का प्रोडक्शन

  • पूरी दुनिया में हर साल कोको का प्रोडक्शन करने वाले किसान लगभग पांच मिलियन टन कोको बीन्स का उत्पादन करते हैं।
  • अगर सबसे बड़े कोको उत्पादक की बात करें तो Côte d’Ivoire और घाना इसमें सबसे आगे हैं, जो दुनिया भर में कोको प्रोडक्शन का लगभग 60% पैदा करते हैं।
  • इसके बाद 9% के साथ इक्वाडोर का नंबर आता है। वहीं एशिया में इंडोनेशिया सबसे बड़ा उत्‍पादक है।
  • वर्तमान में 70% से अधिक कोको की खेती पश्चिमी अफ्रीका में की जाती है।
  • कोको की 3 किस्में- फोरास्टेरो, क्रिओलो और ट्रिनिटारियो हैं। फोरास्टेरा सबसे ज्यादा मिलने वाली किस्म है।

भारत में कहां होता है प्रोडक्शन

  • भारत की बात करें तो यहां कोको की व्यापक रूप से खेती नहीं की जाती है। दुनिया के कुल कोको उत्पादन में भारत का स्‍थान 16वां है और यहां हर साल 19000 टन कोको का उत्‍पादन किया जाता है।
  • हालांकि भारत में इसकी मांग है, फिर भी कोकोआ की खेती में अभी भी तेजी नहीं आई है। भारत में कोको की अधिकांश खेती आंध्र प्रदेश और केरल में होती है, जो कुल प्रोडक्शन का लगभग 80% है।
  • भारतीय किसानों को अफ्रीका के अन्य देशों की तुलना में बेहतर कीमत मिल रही है। इसके साथ ही किसानों को कोको की खेती के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं।
  • अब तमिलनाडु और कर्नाटक में किसान धीरे-धीरे कोको की खेती कर रहे हैं। आपको बता दें कि कोको को एक विशेष तापमान और मौसम की स्थिति के हिसाब से उगाया जाता है।
  • इसके लिए अधिकतम तापमान 20 से 35 डिग्री के बीच होना चाहिए, जहां 2 महीने से ज्यादा का सूखा न हो और सालाना कम से कम 1500-2000mm बारिश हो।

यह भी पढ़ें – कनाडा में PR पाना हुआ मुश्किल, प्रवासियों को बड़ा झटका

BJP महिला मोर्चा की प्रधान ने लगाए गंभीर आरोप



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *