Lok Sabha Election: होशियारपुर से सोम प्रकाश और सांपला नहीं, ये पूर्व IPS अफसर हो सकता है BJP का उम्मीदवार

Daily Samvad
3 Min Read
BJP
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, होशियारपुर/जालंधर। Lok Sabha Election: पंजाब (Punjab News) में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सुरक्षित सीट मानी जाती होशियारपुर (Hoshiarpur) लोकसभा से भाजपा इस बार नए चेहरे को मैदान में उतारने जा रही है। पार्टी सूत्रों की माने तो इस बार सोम प्रकाश (Som Parkash) या विजय सांपला (Vijay Sampla) की बजाए पंजाब के एक पूर्व IPS अफसर को भाजपा चुनाव लड़ाने जा रही है।

यह भी पढ़ें: PM मोदी के खिलाफ वाराणसी से चुनाव लड़ेगा जालंधर का ये कलाकार

सोम प्रकाश मौजूदा समय में होशियारपुर लोकसभा से सांसद के साथ साथ केंद्रीय राज्य मंत्री हैं। सोम प्रकाश भी पूर्व नौकरशाह हैं। उन्हें होशियारपुर से विजय सांपला की टिकट काट कर चुनाव लड़ाया गया था। इससे पहले होशियारपुर सीट से विजय सांपला सांसद और केंद्रीय राज्य मंत्री रह चुके हैं।

som prakash
som prakash

होशियारपुर की टिकट को होल्ड किया

भाजपा अब इन दोनों दिग्गज नेताओं की बजाए नए चेहरे को मैदान में लाना चाहती है। जिससे भाजपा ने होशियारपुर की टिकट की घोषणा को होल्ड किया हुआ है। भाजपा के नेताओं का मानना है कि नए चेहरे को लाकर दोआबा में भाजपा बड़ी जीत हासिल कर सकती है।

vijay sampla
vijay sampla

पूर्व डीजीपी हो सकते हैं उम्मीदवार

सूत्रों की माने तो भाजपा पंजाब के पूर्व डीजीपी इकबाल सिंह सहोता को होशियारपुर से चुनाव लड़ा सकती है। इसके लिए सभी तैयारी पूरी हो चुकी है, अब घोषणा होना बाकी है। इकबाल सिंह सहोता1988 बैच के IPS अधिकारी हैं। सितंबर 2022 में उनकी रिटायरमेंट हुई थी।

पूर्व डीजीपी इकबाल प्रीत सिंह सहोता
पूर्व डीजीपी इकबाल प्रीत सिंह सहोता

चन्नी सरकार में कार्यवाहक DGP रहे हैं सहोता

इकबाल सिंह सहोता होशियारपुर जिले के दसूहा के पास एक गांव के रहने वाले हैं। वह मजहबी सिख वाल्मीकि समुदाय से हैं। जिसकी दोआबा में अच्छी खासी उपस्थिति है। साल 2022 में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले जब कांग्रेस ने कैप्टन अमरिंदर सिंह को हटाकर चरणजीत सिंह चन्नी को तीन महीने के लिए CM बनाया था। उस समय सहोता को कार्यवाहक DGP का प्रभार दिया गया था।

Charanjit Singh Channi
Charanjit Singh Channi

यह भी पढ़ें: हेमकुंट पब्लिक स्कूल के पीछे कालोनी में प्लाट खरीदने से पढ़ लें JDA की चिट्ठी

होशियारपुर लोकसभा सीट से मौजूदा समय केंद्रीय राज्य मंत्री सोम प्रकाश सांसद हैं। भाजपा हाईकमान की तरफ से घोषित पहली सूची में होशियापुर के उम्मीदवार का नाम शामिल नहीं किया गया है। हालांकि इस सीट के लिए सोम प्रकाश की पत्नी अनीता सोम प्रकाश के नाम पर विचार किया जा रहा है। पंजाब भाजपा का एक बड़ा वर्ग उनके पीछे अपना समर्थन दे रहा है।

PM मोदी के खिलाफ वाराणसी से चुनाव लड़ेगा जालंधर का ये कलाकार



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *