GST Bogus Billing Scam: जालंधर में बस्तियात इलाके के स्क्रैप कारोबारी से जुड़े बीके विरदी के तार, हो सकती है बड़ी कार्रवाई

Daily Samvad
3 Min Read
GST Scam
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। GST Bogus Billing Scam: Jalandhar News- पंजाब विजिलेंस ब्यूरो (Punjab Vigilance Bureau) द्वारा GST Bogus Billing Scam के आरोपी ज्वाइंट डायरेक्टर जीएसटी पंजाब एक्साइज डिपार्टमेंट आरोपी बलवीर कुमार विरदी (BK Virdi) की गिरफ्तार के बाद पुलिस ने दो दिनों का रिमांड हासिल किया था।

यह भी पढ़ें: ज्वाइंट डायरेक्टर गिरफ्तार, GST स्कैम का पर्दाफाश, कई कारोबारी भी शामिल

आज रिमांड खत्म होने के बाद पुनः ड्यूटी मजिस्ट्रेट आकाशदीप सिंह मालवई जेएमआईसी की अदालत में पेश किया गया, जहां विजिलेंस ब्यूरो विभाग पुलिस के अधिकारियों ने सरकारी वकील की मदद से फिर से रिमांड खत्म होने पर अदालत से दो दिन का पुलिस रिमांड हासिल कर विभाग की गिरफ्त में भेजने का हुक्म सुनाया है ताकि और गहराई से पूछताछ की जा सके।

punjab-vigilance
punjab-vigilance

विरदी को 10 जून को दोबारा कोर्ट में पेश किया जाएगा

अब इस मामले में विरदी को 10 जून को दोबारा कोर्ट में पेश किया जाएगा। इस मामले संबंधी जानकारी देते हुए विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त आरोपी बलवीर कुमार विरदी और राज्य उत्पाद शुल्क विभाग के अन्य अधिकारी/कर्मचारी कुछ ट्रांसपोर्टरों और उद्योगपतियों के साथ मिलीभगत करके टैक्स चोरी में शामिल थे।

यह भी पढ़ें: जालंधर में शाम ढलते शुरू होता है ‘Gay बाजार’, सजती है ‘प्रेम’ की महफिल

इस संबंध में आईपीसी की धारा 420, 465, 467, 468, 471, 120-बी और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7, 7-ए के तहत एफआईआर 09, दिनांक 21.08.2020, सतर्कता ब्यूरो पुलिस स्टेशन फ्लाइंग स्क्वाड-1, एस.ए.एस. नगर मोहाली में बलबीर कुमार और अन्य के खिलाफ दर्ज किया गया था।

GST-Scam-News
GST-Scam-News

अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप

इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी बी.के. विरदी, निवासी लमा गांव, जालंधर, जो अब कोठी नंबर 213, गुरु गोबिंद सिंह नगर, जालंधर में रहता है, पर सरकारी अधिकारी रहते हुए भ्रष्ट तरीकों से आय के स्पष्ट स्रोतों से अधिक संपत्ति अर्जित करने के लिए ब्यूरो द्वारा मामला दर्ज किया गया था।

बीके विरदी के सहयोग से जालंधर के कई कारोबारी टैक्स चोरी कर रहे थे। इसमें कई सारे तो लोहे के कारोबार से जुड़े हैं। इसका मास्टर माइंड भारत भूषण और उसकी पत्नी बताए जा रहे हैं। बीके विरदी के पकड़े जाने के बाद जालंधर के कई कारोबारी अंडरग्राउंड हैं, उन्हें डर है कि विजीलैंस उन्हें न उठा ले।

सूत्र बता रहे हैं कि बिरदी के कार्यकाल में बस्तियात इलाके के एक स्क्रैप कारोबारी समेत शहर के अन्य स्क्रैप कारोबारियों से अच्छे संबंध थे, जिससे इन कारोबारियों ने जमकर बोगस बिलिंग की है। फिलहाल कई कारोबारी डरे हुए हैं।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *