Jalandhar News: जालंधर में नशे के ओवरडोज से युवक की मौत

Daily Samvad
4 Min Read
Say No to Drugs
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर में नशे के कारण एक और युवक की मौत हो गई है। मामला भार्गव कैंप का है। भार्गव कैंप के पास एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। आशंका जताई जा रही है कि युवक की मौत नशे की ओवरडोज से हुई है।

यह भी पढ़ें: कनाडा पीआर के लिए कितने प्वाइंट्स जरुरी है, जाने पूरी खबर

मृतक की पहचान 32 वर्षीय राकेश कुमार के रूप में हुई है। पुलिस को शव के पास से नशे के कुछ इंजेक्शन मिले हैं। थाना भार्गव कैंप के एसएचओ गुरमुख सिंह ने कहा- उक्त युवक की मौत प्राकृतिक कारणों से हुई है। परिवार ने पुलिस ने कहा है कि वह रोड पर गिर गया और उसकी मौत हो गई।

नशा न मिलने के कारण तड़प रहा था

मृतक कुंवारा था और घर से दोस्त को मिलने के लिए निकला था। जब शव मिला तो उसका उक्त दोस्त नशा न मिलने के कारण मौके पर तड़प रहा था। मगर पुलिस ने मामले में किसी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं की, क्योंकि उनके पास कोई शिकायत नहीं आई थी।

मगर करीब 2 घंटे बाद परिवार को राकेश के बेसुध पड़े होने की सूचना मिली। राहगीरों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया था। राकेश वेटर का काम करता था। मगर आज कल घर पर ही रहता था। पुलिस ने एक अन्य युवक को भी हिरासत में लिया है।

राकेश ने शराब पी हुई थी

परिवार का कहना है कि राकेश शराब जरूर पीता था, मगर सूखा नशा उसने कब करना शुरू किया, इस बारे में नहीं पता चला। रोजाना की तरह राकेश कुमार अपने घर से निकला था। परिवार को राकेश ने कहा था कि वह अपने दोस्त के साथ कहीं जा रहा है।

करीब 2 घंटे बाद किसी राहगीर का फोन आया कि राकेश की हालत गंभीर बनी हुई है और वह भार्गव कैंप कॉलोनियां के पास पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही तुरंत परिवार मौके पर पहुंच गया था।

परिवार ने मौके से एक अन्य लाडी नाम के युवक भी पकड़ा है। जिसने माना कि राकेश और वह नशा करने के लिए निकले थे। लाडी ने कहा- राकेश ने शराब पी हुई थी। उसने राकेश को मना भी किया था कि इंजेक्शन न लगाए।

मगर वह नहीं माना और उसने इंजेक्शन लगा लिया और उसने भी इंजेक्शन लगाना था। मगर उससे पहले ही राकेश की हालत खराब हो गई। लाडी भी मौके पर नशा न मिलने के कारण तड़प रहा था। मगर राकेश की मौत हो गई थी।

यह भी पढ़ें: पंजाब में ज्वाइंट डायरेक्टर गिरफ्तार, GST स्कैम का पर्दाफाश

राकेश को श्रीनगर गया हुआ था। मगर दो दिन पहले ही राकेश वापस लौटा था। शनिवार को देर रात उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। लाडी ने माना कि वह भार्गव कैंप एरिया के रहने वाले नशा तस्कर अंडर टेकर से इंजेक्शन और नशा लेकर आते थे। शनिवार को भी लाडी के पैसे से उससे नशा लेकर आए थे।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *