Jalandhar News: जालंधर में लुटेरों ने दी पुलिस कमिश्नर को चुनौती, CM भगवंत मान की शहर में मौजूदगी के बीच बुजुर्ग महिला से लूट

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 413 शब्द|📅 07 May 2025

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: Loot in Jalandhar Punjab – जालंधर में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (Bhagwant Mann) की मौजूदगी में लुटेरे ने बड़ा अंजाम दिया है। पुलिस कमिश्नर (Police Commissioner of Jalandhar) के कड़ी सुरक्षा के दावे के बीच लुटेरों ने एक बुजुर्ग महिला को लूट लिया। यह लूट कहीं और नहीं, बल्कि शहर के सबसे पाश इलाके माडल टाउन (Model Town Jalandhar) में हुई है।

यह भी पढ़ें: कनाडा जाने का प्लान? पहले पढ़ लें ये खबर! PEI की नई नीति आपके लिए भी बन सकती है मुसीबत

जालंधर के सबसे पॉश इलाके मॉडल टाउन के पास बाइक सवार लुटेरों ने बुजुर्ग दंपती को लूट लिया। यह वारदात पुलिस थाने से महज 20 मीटर और पुलिस की हाईटेक चेक पोस्ट से 25 मीटर की दूरी पर हुई। आरोपियों ने पीछे बैठी महिला के कानों से सोने की बालियां लूट लीं और फरार हो गए।

Loot in Jalandhar
Loot in Jalandhar

माडल टाउन में महिला से लूट

थाना डिवीजन नंबर-6 (मॉडल टाउन) की पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है। बुजुर्ग दंपती पत्नी की आंख की जांच करवाने के लिए महाजन अस्पताल जा रहे थे। इसी दौरान उनके साथ लूटपाट की गई।

सरकारी विभाग से रिटायर्ड अधिकारी दरबारी लाल ने बताया कि वे मूल रूप से जालंधर हाइट्स पार्ट-2 के निवासी हैं। आज सुबह उन्हें महाजन अस्पताल जाना था, जहां उन्हें अपनी पत्नी सुरिंदर कौर की आंखों की जांच करानी थी। वे मॉडल टाउन मेन मार्केट के पास थे, तभी बाइक पर सवार होकर आए लुटेरों ने उनकी सोने की बालियां छीन लीं और फरार हो गए।

Jalandhar News: जालंधर में लुटेरों ने दी पुलिस कमिश्नर को चुनौती, CM भगवंत मान की शहर में मौजूदगी के बीच बुजुर्ग महिला से लूट

काले रंग के बाइक सवारों ने लूटा

दरबारी लाल ने कहा- उनकी स्कूटी सिर्फ दस से 15 की स्पीड पर थी। उन्होंने किसी तरह अपना बचाव किया। बुजुर्गों के मुताबिक आरोपी काले रंग के बाइक पर सवार होकर आए थे। और निक्कू पार्क की ओर तेजी से फरार हो गए।

मॉडल टाउन के केक हाउस रेस्टोरेंट कम बेकरी के पास ये लूट की वारदात को अंजाम दिया गया। मौके पर बुजुर्ग दंपती का रो रो कर बुरा हाल था। क्योंकि आरोपी आए और कान से बालियां लूट कर फरार हो गए।आरोपियों ने महिला के लेफ्ट कान से बालियां इतनी बुरी तरह से खींची की महिला का कान फट गया था।

सुरक्षा व्यवस्था के दावे की पोल खोल दी

आपको बता दें कि मुख्यमंत्री भगवंत मान रविवार से शहर में है। पुलिस का दावा है कि चप्पे पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। इस लूट ने पुलिस कमिश्नर की सुरक्षा व्यवस्था के दावे की पोल खोल दी है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *