Jalandhar News: जालंधर में नोटिस जारी होने के बाद BJP नेता की बन गई अवैध इमारत, CM आफिस और विजीलैंस को शिकायत

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर (Jalandhar) के शहर के बीचोबीच टैगोर अस्पताल (Tagore Hospital) वाली रोड पर अवैध रूप से तीन मंजिला कामर्शियल इमारत नोटिस जारी होने के बावजूद बनकर तैयार हो गई है। इससे नगर निगम (Jalandhar Municipal Corporation) के बिल्डिंग ब्रांच के अफसरों पर सवालिया निशान खड़े हो गए हैं।

यह भी पढ़ें: पत्नी संग कम खर्च में बाली घूमने का शानदार मौका, जानें कितना खर्च होगा

जानकारी के मुताबिक टैगोर अस्पताल वाली रोड पर कांग्रेस (Congress) से भाजपा (BJP) में आए एक नेता अवैध रूप से कामर्शियल इमारत बनवा डाली। इस इमारत को नगर निगम (Jalandhar Municipal Corporation) की तरफ से नोटिस भी जारी किया गया, यही नहीं नोटिस के बाद कुछ दिन तक इमारत काम काम रोका गया।

AAP नेता की शिकायत के बाद भी कार्ऱवाई नहीं

इसके बाद उक्त इमारत फिर से बनकर तैयार हो गई। जबकि सत्ताधारी पार्टी के एक नेता लगातार इस अवैध इमारत पर कार्रवाई के लिए नगर निगम के कमिश्नर को कहते रहे, लेकिन उक्त अवैध इमारत को नोटिस भेजकर निगम अफसरों ने आंखें बंद कर ली।

अधिकारियों की मिलीभगत से बनी इमारत

भाजपा नेता की उक्त अवैध इमारत की अब एक आरटीआई एक्टिविस्ट ने निगम कमिश्नर, मुख्यमंत्री दफ्तर, स्थानीय निकाय विभाग के सैक्रेटरी और स्टेट विजीलैंस शिकायत की है। इसमें कहा गया है कि नगर निगम के कुछ अधिकारियों की मिलीभगत से अवैध इमारत बनवाई गई है, इस पर कार्ऱवाई की जाए।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *