Fake Certificate Busted: हरियाणा के दो युवकों को पंजाब पुलिस ने किया गिरफ्तार, जाने क्या है मामला

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Fake Certificate Busted: फर्जी 10वीं सर्टिफिकेट के जरिए पंजाब (Punjab) में पोस्ट मास्टर की नौकरी हासिल करने वाले हरियाणा के दो युवकों के खिलाफ पंजाब पुलिस (Punjab Police) ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें: पत्नी संग कम खर्च में बाली घूमने का शानदार मौका, जानें कितना खर्च होगा

यह मामला डाकघर के अधिकारियों की ओर से दी गई शिकायत के आधार पर दर्ज किया गया है। बठिंडा के डाक अधिकारी ने बताया कि ये दोनों आरोपी वर्ष 2022 में उनके विभाग में ग्रामीण डाकपाल की भर्ती हुई थी जिसमें ये दोनों भर्ती हुए थे।

दो साल से विभाग में कर रहे थे काम

दोनों हरियाणा के रहने वाले हैं और करीब दो साल से उनके विभाग में काम कर रहे थे। जब उनके दस्तावेजों और 10वीं के सर्टिफिकेट की जांच की गई तो पता चला कि उनके 10वीं के सर्टिफिकेट फर्जी हैं, जिसके आधार पर उन्हें विभाग से बाहर कर दिया गया।

Punjab Police
Punjab Police

इस संबंध में बठिंडा के एसएसपी को रिपोर्ट दी गई। उन्होंने इसे तकनीकी विभाग को भेज दिया और रिपोर्ट मिलने के बाद बठिंडा के कोतवाली थाने में इन दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। वे हमारे यहां 18 हजार रुपये प्रति माह पर काम करते थे।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *