Railway Recruitment: 12वीं पास के लिए रेलवे में निकली भर्ती, जल्द करें आवेदन

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Railway Recruitment: रेलवे (Railway) में नौकरी पाने की चाहत रखने वाले युवाओं के लिए बेहतरीन मौका है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने RRB NTPC UG भर्ती 2024 के लिए 21 सितंबर 2024 से ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें: पत्नी संग कम खर्च में बाली घूमने का शानदार मौका, जानें कितना खर्च होगा

उम्मीदवार RRB की आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाकर केंद्रीकृत रोजगार सूचना संख्या 06/2024 के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 3445 पद भरे जाएंगे।

पंजीकरण की अंतिम तिथि 20 अक्टूबर, 2024 है, जबकि आवेदन शुल्क का भुगतान 22 अक्टूबर, 2024 तक किया जा सकता है। इस रेलवे भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए।

GOVERNMENT-JOBS
GOVERNMENT-JOBS

आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाएं होम पेज पर दिए गए लिंक “आरआरबी एनटीपीसी यूजी भर्ती 2024” पर क्लिक करें एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को एक अकाउंट बनाना होगा।

अकाउंट बन जाने के बाद लॉग इन करें और आवेदन पत्र भरें। आवेदन शुल्क का भुगतान करें। फॉर्म जमा करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रति सहेज कर रखें।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *