Aaj ka Panchang: आज है बुद्ध पूर्णिमा, भगवान विष्णु और बुद्ध जी की करें पूजा, जाने आज का पंचांग

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Aaj ka Panchang 12 May 2025: आज 12 मई 2025 की तारीख है, सोमवार (Monday) का दिन है। आज यानी 12 मई को बुद्ध पूर्णिमा है। यह पर्व हर साल वैशाख पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। इस शुभ अवसर पर जगत के पालनहार भगवान विष्णु और भगवान बुद्ध की पूजा की जा रही है।

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

इसके साथ ही साधक भगवान विष्णु की कृपा पाने के लिए जप-तप और दान-पुण्य कर रहे हैं। वैशाख पूर्णिमा पर कई शुभ (Today Puja Time) संयोग बन रहे हैं। ऐसे में आईए पंडित प्रमोद शास्त्री से जानते हैं आज का (Aaj ka Panchang 12 May 2025) पंचांग।

Lord Vishnu Ji
Lord Vishnu Ji

आज का पंचांग (Aaj ka Panchang 12 May 2025)

हिंदू पंचांग के अनुसार, वैशाख मास की पूर्णिमा को बुद्ध पूर्णिमा के रूप में मनाया जाता है। इस वर्ष यह पावन तिथि 12 मई को है। मान्यता है कि इसी दिन भगवान बुद्ध का जन्म हुआ था, जिन्हें भगवान विष्णु का नौंवां अवतार भी माना जाता है।

ऐसी मान्यता है कि इसी शुभ तिथि पर भगवान बुद्ध को बोधगया में ज्ञान की प्राप्ति हुई थी और आगे चलकर इसी दिन उन्होंने महापरिनिर्वाण (यह शब्द बौद्ध धर्म में मृत्यु के बाद की स्थिति को दर्शाता है) भी प्राप्त किया था।

पंचांग (Panchang)

  • तिथि : पूर्णिमा रात 10:25 बजे तक
  • योग : वरीयान, पूर्ण रात्रि
  • करण: विष्टि प्रातः 09:14 तक, बावा रात्रि 10:25 तक
  • बव 09 मई को देर रात 01:41 बजे तक

सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

  • सूर्योदय – सुबह 05 बजकर 32 मिनट पर
  • सूर्यास्त – शाम 07 बजकर 03 मिनट पर
  • चंद्रोदय – शाम 06 बजकर 57 मिनट पर
  • चन्द्रास्त – 13 मई को सुबह (पूर्वाह्न) 05 बजकर 31 मिनट पर
  • वार – सोमवार
Lord Vishnu
Lord Vishnu

शुभ समय (Today Shubh Muhurat)

  • ब्रह्म मुहूर्त – प्रातः 04 बजकर 08 मिनट से 04 बजकर 50 मिनट तक
  • अभिजीत मुहूर्त- सुबह 11 बजकर 51 मिनट से दोपहर 12 बजकर 45 मिनट तक
  • गोधूलि मुहूर्त – शाम 07 बजकर 02 मिनट से शाम 07 बजकर 23 मिनट तक
  • निशिता मुहूर्त – रात 11 बजकर 56 मिनट से रात 12 बजकर 38 मिनट तक

अशुभ समय

  • गुलिक काल: दोपहर 01:59 से दोपहर 03:40 बजे तक
  • यमगंडा: सुबह 10:36 से दोपहर 12:18 बजे तक
  • राहु काल: सुबह 07:14 से सुबह 08:55 बजे तक
Lord Vishnu
Lord Vishnu

आज का नक्षत्र

  • आज चंद्रदेव विशाखा नक्षत्र में रहेंगे।
  • विशाखा नक्षत्र – सुबह 06:18 बजे से 13 मई 09:09 बजे तक
  • सामान्य विशेषताएँ: चतुर, बुद्धिमान, सम्मान करने वाला, उद्यमी, कुशल, साहसी
  • प्रतीक: एक बड़ा पेड़ (जिसकी शाखाएं सबको सुरक्षा देती हैं)।
  • पशु प्रतीक: नर बाघ
  • स्वामी ग्रह: बृहस्पति
  • स्वभाव: राक्षस (दानव)
  • अधिष्ठाता देवता: इंद्राग्नि (अग्नि और बिजली के देवता)
[embedyt]https://www.youtube.com/watch?v=1ZQiYQxrxQw&t=50s[/embedyt]














Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *