Jalandhar News: कैंट बोर्ड गर्ल्ज सीनियर सैकेंडरी स्कूल में 10वीं कक्षा की छात्राओं को सम्मानित करने हेतू सम्मान सामारोह का आयोजन

Daily Samvad
2 Min Read
Organizing felicitation ceremony to honour 10th class girl students
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: कैंट बोर्ड गर्ल्ज सीनियर सैकेंडरी स्कूल जालंधर छावनी में, 10वीं कक्षा की मेधावी छात्राओं को सम्मानित करने हेतू सम्मान सामारोह का आयोजन किया गया। जिसमें पूर्व पार्षद हरविंदर सिंह पप्पू और जालंधर छावनी मंडल नंबर 17 के भाजपा अध्यक्ष सागर जॉज ने मुख्यतिथि के रूप में शामिल होकर प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल करने वाली छात्राओं को विशेष रूप से सम्मानित भी किया।

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

जिनमें जालंधर (Jalandhar) जिला में पहला स्थान हासिल करने वाली प्रीति, दूसरा स्थान हासिल करने वाली भूमिका और तीसरा स्थान हासिल करने वाली सिया को पुरस्कृत किया गया। इसके इलावा इन छात्राओं को इस काबिल बनाने वाली अध्यापिकाओं को भी सम्मानित किया गया।

Organizing felicitation ceremony to honour 10th class girl students
Organizing felicitation ceremony to honour 10th class girl students

ये रहे उपस्थित

इस दौरान विक्की जिंदल, राहुल जिंदल भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर स्कूल की प्राचार्या पूनम पाठक ने आए हुए मुख्यतिथियों एवंम समूह स्टाफ का आभर व्यक्त करते हुए कहा कि अब इन छात्राओं की समाज के प्रति भी अत्यधिक जिम्मेदारी बन गई है कि वह इसी तरह और अधिक परिश्रम कर अपना व अपने अभिवावकों और स्कूल का नाम रोशन करें।

इस अवसर पर आशा दुआ, गीताजंलि, बिन्नी, पूजा, सुनिता कोहली, गगनदीप, बलजीत कौर, पूनम त्रिखा और शमा सहित सभी अध्यापिकाएं भी उपस्थित रहीं।

















Share This Article
Follow:
मानसी जायसवाल, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। वे लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 5 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने पंजाब के जालंधर के खालसा कालेज से एमए की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *