Jalandhar News: पंजाब के जालंधर से AAP का MLA गिरफ्तार, भ्रष्टाचार का आरोप

Daily Samvad
3 Min Read
AAP
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 429 शब्द|📅 23 May 2025

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: पंजाब के जलांधर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) की सरकार ने अपने ही विधायक पर विजिलेंस की रेड (Raid) की है। जालंधर सेंट्रल से विधायक रमन अरोड़ा (MLA Raman Arora) पर भ्रष्टाचार के मामले में कार्रवाई हुई। सरकारी प्रवक्ता के मुताबिक रमन अरोड़ा जालंधर नगर निगम के अफसरों के जरिए मासूम लोगों को झूठे नोटिस भिजवाता था। फिर पैसे लेकर उन नोटिसों को रफा दफा करवा देता था।

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

कुछ दिन पहले ही अरोड़ा की सुरक्षा भी वापस ले ली गई थी। AAP नेता एवं सीवरेज बोर्ड के चेयरमैन सन्नी आहलूवालिया ने कहा कि हमें जानकारी मिली है कि रमन अरोड़ा को अरेस्ट कर लिया गया है। हालांकि सरकारी प्रवक्ता ने कहा कि अभी अरेस्ट नहीं किया है। हैरानी की बात है कि 4 दिन पहले विधानसभा की नई कमेटियां गठित की गई थीं। इसमें रमन अरोड़ा को भी पब्लिक अंडरटेकिंग कमेटी का सदस्य बनाया गया था।

Jalandhar News: पंजाब के जालंधर से AAP का MLA गिरफ्तार, भ्रष्टाचार का आरोप

ATP की गिरफ्तारी से जुड़ा विधायक का केस

विजिलेंस सूत्रों के अनुसार बीते दिनों जालंधर सेंट्रल हलके से विधायक रमन अरोड़ा के करीबी नगर निगम के बिल्डिंग ब्रांच के एटीपी सुखदेव वशिष्ठ को गिरफ्तार किया गया था।

विजिलेंस को इनपुट मिले कि रिश्वत के खेल में विधायक रमन अरोड़ा भी शामिल हैं। विजिलेंस ने एटीपी से पूछताछ की और करीब एक महीने तक दस्तावेज और दूसरे सबूत जुटाए। जिसके बाद पहले एटीपी और अब विधायक पर विजिलेंस की रेड की गई है।

Jalandhar News: पंजाब के जालंधर से AAP का MLA गिरफ्तार, भ्रष्टाचार का आरोप

विधायक की सुरक्षा हटाई थी

कुछ दिन पहले सरकार ने रमन अरोड़ा की सिक्योरिटी हटाई थी। अरोड़ा ने खुद सिक्योरिटी हटाए जाने की पुष्टि की थी। सुरक्षा हटाए जाने के बाद से पंजाब की राजनीति में चर्चा थी कि जल्द रमन अरोड़ा पर सरकार कार्रवाई कर सकती है।

तब रमन अरोड़ा ने कहा था- मुझे नहीं पता कि सुरक्षा क्यों हटाई गई, मगर मैं आम आदमी पार्टी का ईमानदार नेता हूं। सरकार ने जो फैसला लिया, मुझे मंजूर है।

पंजाब पुलिस के DCP नरेश डोगरा से विधायक का विवाद

पंजाब में फरवरी 2022 में विधानसभा चुनाव होने के लगभग 7 महीने बाद सितंबर में 2 दुकानदारों के बीच हुए झगड़े को सुलझाने के दौरान विधायक रमन अरोड़ा का डीसीपी नरेश डोगरा के साथ विवाद हो गया था।

इस विवाद ने राज्य में खासी सुर्खियां बटोरीं। क्योंकि एक निजी संस्थान के ऑफिस में रमन अरोड़ा के समर्थकों द्वारा डीसीपी रैंक के अधिकारी से मारपीट करने के आरोप भी लगाए गए थे। बाद में दोनों में समझौता हो गया था।

















Share This Article
Follow:
मानसी जायसवाल, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। वे लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 5 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने पंजाब के जालंधर के खालसा कालेज से एमए की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *