Jammu Kashmir Election Result: जम्मू-कश्मीर में BJP को बड़ा झटका, नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस को बहुमत

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जम्मू। Jammu Kashmir Election Result 2024 LIVE Updates: जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) विधानसभा चुनाव में भाजपा (BJP) को करारा झटका लगा है। शुरूआती रुझानों में नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC) और कांग्रेस गठबंधन ने 47 सीटों के साथ बहुमत का आंकड़ा छू लिया है। भाजपा 28 और पीडीपी 4 सीटों पर आगे है।

यह भी पढ़ें : अमेरिका की इन Universities में कम पैसों में करें पढ़ाई, यहां जाने सब कुछ

निर्दलीय और छोटी पार्टियां 11 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। 90 सीटों वाली विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 46 है। जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला बडगाम और गांदरबल दोनों सीटों पर आगे चल रहे हैं। महबूबा मुफ्ती की बेटी इल्तिजा मुफ्ती श्रीगुफवारा-बिजबेहरा सीट से पीछे चल रही हैं।

omar abdullah
omar abdullah

निर्दलीय विधायक किंगमेकर होंगे

जम्मू-कश्मीर में 18 सितंबर से 1 अक्टूबर तक 3 फेज में 63.88% वोटिंग हुई थी। 10 साल पहले 2014 में हुए चुनाव में 65% वोटिंग हुई थी। इस बार 1.12% कम वोटिंग हुई।

पार्टीरुझानों में आगेजीत
नेशनल कांफ्रेंसकांग्रेस398
BJP28
PDP4
अन्य11

5 अक्टूबर को आए एग्जिट पोल में 5 सर्वे में NC-कांग्रेस की सरकार को बहुमत दिया था। 5 एग्जिट पोल में हंग असेंबली का अनुमान जताया गया है। यानी छोटे दल और निर्दलीय विधायक किंगमेकर होंगे।

shagun parihar kishtwar
shagun parihar kishtwar

भाजपा की शगुन परिहार आगे

29 साल की शगुन परिहार किश्तवाड़ सीट से आगे चल रही हैं। वह भाजपा की युवा कैंडिडेट हैं। शगुन भाजपा नेता अनिल परिहार की भतीजी हैं। 2008 में हिजबुल मुजाहिद्दीन ने एक आतंकी हमले में अनिल परिहार की हत्‍या कर दी थी। इसी आतंकी हमले में शगुन के पिता की भी मौत हो गई थी।

jammu and kashmir election Results Live
jammu and kashmir election Results Live

8 निर्दलीय कैंडीडेट, जो आगे चल रहे

  • बनी से डॉ रमेश्वर सिंह आगे।
  • बांदीपोरा से उस्मान अब्दुल माजिद आगे।
  • छांब से सतीश शर्मा आगे।
  • रफियाबाद से मुजफ्फर अहमद डार।
  • सूरनकोट से मोहम्मद अकरम आगे।
  • थानामंडी से इकबाल खान आगे।
  • उधमपुर ईस्ट से पवन खजुरिया आगे।
  • उधमपुर वेस्ट से जसवीर सिंह आगे।
BN Real Estate
BN Real Estate
















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *