Punjab News: CM ने अधिकारियों से खरीद कार्यों की प्रगति की समीक्षा की, पंजाब में अब तक 4.30 लाख मीट्रिक टन धान की आवक

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (Bhagwant Singh Mann) सोमवार (14 अक्टूबर) को केंद्रीय खाद्य, सार्वजनिक वितरण और उपभोक्ता मामलों के मंत्री प्रह्लाद जोशी से मुलाकात करेंगे और उनके सामने राइस मिलर्स और आढ़तियों के मुद्दे उठाएंगे।

यह भी पढ़ें : अमेरिका की इन Universities में कम पैसों में करें पढ़ाई, यहां जाने सब कुछ

यहां अपनी सरकारी निवास पर धान की चल रही खरीद की प्रगति की समीक्षा के लिए आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि मिल मालिकों और आढ़तियों की मांगें जायज हैं और केंद्र सरकार को इस पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करना चाहिए।

CM-Bhagwant-Mann-
CM-Bhagwant-Mann

मामले पर विस्तार से चर्चा के लिए समय मांगा

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी से फोन पर बातचीत के दौरान, उन्होंने उन्हें स्थिति की गंभीरता से अवगत कराया और इस मामले पर विस्तार से चर्चा के लिए समय मांगा। भगवंत सिंह मान ने कहा कि वह सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी में केंद्रीय मंत्री से मुलाकात कर मिलर्स और आढ़तियों के मुद्दे उठाएंगे।

मुख्यमंत्री ने किसानों को किए जा रहे फसल के भुगतान के साथ-साथ मंडियों में चल रही खरीद और लिफ्टिंग की भी समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि मंडियों से धान की खरीद और लिफ्टिंग को सुनिश्चित किया जाए। भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य सरकार मंडियों में धान के एक-एक दाने की खरीद और उठान के लिए प्रतिबद्ध है।

Punjab News
Punjab News

4.30 लाख मीट्रिक टन धान मंडियों में आ चुका

मुख्यमंत्री ने कहा कि अब तक 4.30 लाख मीट्रिक टन धान मंडियों में आ चुका है और अब तक किसानों को 573.55 करोड़ रुपए का भुगतान किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि 24 घंटे के भीतर फसल की खरीद की जा रही है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा किसानों की फसल को मंडियों में पहुंचते ही खरीदने के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मंडियों में अनाज की निर्बाध खरीद सुनिश्चित की जा रही है ताकि किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। भगवंत सिंह मान ने कहा कि सुचारू खरीद प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए वह स्वयं पूरी खरीद प्रक्रिया की निगरानी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने राज्य में अनाज की निर्बाध और पारदर्शी खरीद सुनिश्चित करने के लिए बड़े प्रयास किए हैं।

Punjab News
Punjab News

किसानों की सुविधा के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जाएगी

मुख्यमंत्री ने कहा कि निर्बाध खरीद के लिए उचित प्रबंधन सुनिश्चित कर किसानों की सुविधा के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने किसानों की फसल को मंडियों में पहुंचते ही खरीदने के लिए पुख्ता प्रबंध किए हुए हैं। उन्होंने कहा कि किसानों को उनके बैंक खातों में समय पर भुगतान सुनिश्चित करने के लिए विशेष प्रक्रिया विकसित की गई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि एक ओर धान की निर्बाध खरीद सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं और दूसरी ओर किसानों को उनकी उपज का समय पर भुगतान किया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि राज्य के किसानों को मंडियों में अपनी उपज बेचने में किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य सरकार का कर्तव्य है कि किसानों की मेहनत से उपजी फसल की तुरंत खरीद और लिफ्टिंग सुनिश्चित की जाए।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *