Punjab News: पंजाब कांग्रेस में जालंधर का यह नेता निकला डकैत, पार्टी से निष्कासित

Daily Samvad
3 Min Read
Congress
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़/जालंधर। Punjab Congress News: पंजाब कांग्रेस (Punjab Congress) के नेता की डकैती केस में गिरफ्तारी के बाद कांग्रेस हाईकमान ने बड़ी कार्रवाई की। कांग्रेस (Congress) ने डकैती केस में गिरफ्तार किए गए नेता को पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है। यह कर्ऱवाई पंजाब कांग्रेस की अनुशासनात्मक समिति ने की है। इस समिति के अध्यक्ष पूर्व मंत्री अवतार सिंह हैनरी (Avtar Singh Henry) हैं।

यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम

पंजाब (Punjab) कांग्रेस की अनुशासनात्मक समिति के अध्यक्ष व पूर्व मंत्री अवतार सिंह हैनरी ने बड़ी कार्ऱवाई की है। उन्होंने डकैती केस में गिरफ्तार हुए जालंधर देहाती के करतारपुर ब्लॉक कांग्रेस-2 के प्रधान जोरावर सिंह सोढ़ी को पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है। इसकी शिकायत हलका इंचार्ज ने की थी।

R- Committee chairman and former Punjab cabinet minister Avtar Henry.
R- Committee chairman and former Punjab cabinet minister Avtar Henry.

हलका इंचार्ज की शिकायत

जानकारी के मुताबिक करतारपुर हलका इंचार्ज और पूर्व पुलिस अधिकारी राजिंदर सिंह ने 4 जुलाई को कांग्रेस की अनुशासनात्मक समिति को शिकायत दी थी। शिकायत में बताया गया था कि ब्लाक प्रधान जोरावर सिंह सोढ़ी पर डकैती जैसे गंभीर आपराधिक मामले में केस दर्ज है और उन्हें गिरफ्तार भी किया गया है।

इस शिकायत पर समिति के अध्यक्ष व पूर्व मंत्री अवतार हैनरी ने गंभीरता दिखाते हुए जोरावर सिंह सोढ़ी को पार्टी ने तुरंत निष्कासन का फैसला लिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अनुशासन और पारदर्शिता में विश्वास रखती है और आपराधिक गतिविधियों को कतई बर्दाश्त नहीं करेगी।

पार्टी से निष्कासित कर दिया

अवतार हैनरी ने कहा कि कांग्रेस ऐसे किसी भी नेता या कार्यकर्ता को संरक्षण नहीं देती, जिन पर गंभीर आपराधिक आरोप हों या जिनकी गतिविधियां समाज और पार्टी की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाती हों। ऐसे लोगों के खिलाफ पार्टी सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई करती है। उन्होंने बताया कि इसी नीति के तहत जोरावर सिंह सोढ़ी को पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित करने का फैसला लिया गया है।

[embedyt]https://www.youtube.com/watch?v=1ZQiYQxrxQw&t=50s[/embedyt]














Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *