Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, May 20
    Daily Samvad
    • लेटेस्ट खबरें
    • देश
    • दुनिया
    • राज्य
      • पंजाब
      • हरियाणा
      • हिमाचल प्रदेश
      • जम्मू-कश्मीर
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखंड
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • एजुकेशन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • नॉलेज
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • धर्म
    Daily Samvad
    Home - देश - Passport: क्या है पासपोर्ट के अलग-अलग रंग के मतलब?

    Passport: क्या है पासपोर्ट के अलग-अलग रंग के मतलब?

    Mansi JaiswalBy Mansi Jaiswal3 November, 20250
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
    Passport: क्या है पासपोर्ट के अलग-अलग रंग के मतलब?
    Passport
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
    WhatsApp Group Join Now
    WhatsApp Channel Join Now

    डेली संवाद, नई दिल्ली। Passport: भारत में पासपोर्ट (Passport) नागरिकों की पहचान और राष्ट्रीयता का अहम दस्तावेज है। यह विदेश में भी आपके पहचान पत्र की तरह काम करता है। इसलिए बिना पासपोर्ट के आप किसी भी इंटरनेशनल ट्रिप पर नहीं जा सकते। इसलिए हर व्यक्ति के पास पासपोर्ट जरूर होना चाहिए।

    दिलचस्प बात यह है कि भारत में पासपोर्ट भी अलग-अलग रंगों के आते हैं, जिनका मतलब भी काफी अलग होता है। आइए जानें पासपोर्ट के अलग-अलग रंगों का क्या मतलब है और इसके लिए अप्लाई (How to Apply for Passport) कैसे कर सकते हैं।

    पासपोर्ट के रंग और उनके मतलब

    भारत सरकार द्वारा जारी किए जाने वाले पासपोर्ट आमतौर पर तीन रंगों के होते हैं, जिनके अलग-अलग मतलब हैं-

    नीला पासपोर्ट- यह सबसे आम प्रकार का पासपोर्ट (Passport) है, जो आम नागरिकों के लिए जारी किया जाता है। यह पर्यटन, शिक्षा, व्यवसाय या पर्सनल ट्रैवल के उद्देश्य से विदेश जाने वाले ज्यादातर भारतीयों के पास होता है। यह भारतीय विदेश मंत्रालय द्वारा जारी किया जाता है।

    यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हुई टीचर के परिजनों को इंसाफ की दरकार

    सफेद पासपोर्ट- इस पासपोर्ट का रंग सफेद होता है और यह सरकारी अधिकारियों को उनके आधिकारिक दौरों पर भेजे जाने पर जारी किया जाता है। इसे ‘सर्विस पासपोर्ट’ भी कहा जाता है। इसके धारकों में आमतौर पर ऐसे सरकारी कर्मचारी शामिल होते हैं, जो सरकारी काम से विदेश जा रहे होते हैं, लेकिन वे किसी दूतावास में काम नहीं करते।

    लाल पासपोर्ट- यह मरून या गहरे लाल रंग का होता है और यह भारत के उच्च-स्तरीय राजनयिकों और सरकारी अधिकारियों के लिए आरक्षित है। इसके धारकों में भारत के राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, कैबिनेट मंत्री, सांसद, और सीनियर आईएएस और आईएफएस अधिकारी शामिल हैं, जो दूसरे देशों में भारतीय दूतावासों या मिशनों में तैनात हैं। इस पासपोर्ट को खास दर्जा और डिप्लोमैटिक इम्युनिटी मिली होती है।

    पासपोर्ट के लिए आवेदन कैसे करें?

    भारत में पासपोर्ट के लिए आवेदन प्रक्रिया काफी आसान और ऑनलाइन हो गई है। इसे ऐसे कर सकते हैं-

    ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन- सबसे पहले ‘पासपोर्ट सेवा ऑनलाइन’ की वेबसाइट पर जाएं। नया यूजर अकाउंट बनाएं और ‘अप्लाई फ्रेश पासपोर्ट/री-इश्यू ऑफ पासपोर्ट’ का ऑप्शन चुनें।

    फॉर्म भरना- ऑनलाइन फॉर्म को काफी ध्यान से भरें। इसमें आपकी पर्सनल और फैमिली की डिटेल्स, पता और पिछले पासपोर्ट का विवरण (अगर कोई हो) शामिल होगा।

    अपॉइंटमेंट बुक करना- फॉर्म जमा करने के बाद, ऐप्लीकेशन फी का ऑनलाइन भुगतान करें और पासपोर्ट सेवा केंद्र (PSK) पर अपॉइंटमेंट की तारीख और समय बुक करें।

    Dubai
    Dubai

    दस्तावेजों की जांच- अपॉइंटमेंट के दिन, सभी जरूरी ऑरिजनल डॉक्यूमेंट्स और उनकी फोटोकॉपी लेकर पासपोर्ट सेवा केंद्र जाएं। जरूरी दस्तावेजों में पहचान प्रमाण (आधार कार्ड, पैन कार्ड), रेसिडेंस प्रूफ, जन्म तिथि प्रमाण और पुराना पासपोर्ट (यदि है) शामिल हैं।

    वेरिफिकेशन और बायोमेट्रिक्स- PSK पर एक अधिकारी आपके सभी दस्तावेजों की जांच करेगा। इसके बाद, आपकी बायोमेट्रिक जानकारी (फिंगरप्रिंट और आईरिस स्कैन) और फोटोग्राफ ली जाएगी।
    पुलिस वेरिफिकेशन- तय प्रक्रिया के अनुसार, आपके दिए गए पते की पुलिस जांच की जा सकती है। यह प्रक्रिया आपके स्थानीय पुलिस स्टेशन द्वारा की जाती है।

    पासपोर्ट का डिस्पैच- सभी प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद, पासपोर्ट को प्रिंट करके आपके पते पर डाक के जरिए भेज दिया जाता है। आप अपने एप्लीकेशन की ऑनलाइन ट्रैकिंग भी कर सकते हैं।



















    No related posts.

    Blue Colour Passport Daily News Daily Update Hindi News Latest News Lifestyle News Passport Red Colour Passport Today Hindi NEWS Travel White Colour Passport
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleHuawei: डुअल-200MP कैमरा के साथ मार्किट आने वाला है ये नया स्मार्टफोन, जाने इसके फीचर्स
    Next Article SIM Card Fraud: आपके नाम पर कितने चल रहे है सिम कार्ड? कैसे करें पता? यहां करें चेक
    Mansi Jaiswal
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    मानसी जायसवाल, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। वे लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 5 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने पंजाब के जालंधर के खालसा कालेज से एमए की डिग्री हासिल की है।

    Related Posts

    Dehradun PANACEA Hospital: अस्पताल में लगी भयानक आग, एक मरीज की मौत; कई गंभीर घायल

    20 May, 2026

    Punjab News: पंजाब की राजनीति में भूकंप, अकाली दल के बड़े नेता ने दिया इस्तीफा

    20 May, 2026

    Punjab Weather Update: पंजाब में भीषण गर्मी का कहर, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

    20 May, 2026
    Advertisement
    Haryana Govt Ad
    Haryana Govt Ad
    पंजाब

    Punjab Weather Update: पंजाब में भीषण गर्मी का कहर, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

    By Muskaan Dogra20 May, 20260

    Punjab: भगवंत मान सरकार की ओर से गांव से बिजली की तारों को अंडरग्राउंड करने के प्रोजेक्ट की शुरुआत, किसानों को बड़ी राहत मिलेगी

    Punjab News: विजिलेंस ब्यूरो द्वारा 10 रिश्वतखोरी के मामलों में 12 सरकारी कर्मचारियों को रंगे हाथ किया गिरफ्तार

    Punjab News: BKI समर्थित मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति काबू , दो हैंड ग्रेनेड बरामद

    Punjab News: जनगणना 2027 के फॉर्म से अनुसूचित जातियों के लिए आपत्तिजनक शब्द हटाने की मांग, पंजाब एससी आयोग ने राष्ट्रीय आयोग से की मुलाकात

    राज्य की खबरें
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • जम्मू-कश्मीर
    • उत्तराखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    अन्य खबरें
    • एजुकेशन
    • खेल
    • मनोरंजन
    • बिज़नेस
    • धर्म
    • लाइफस्टाइल
    महत्वपूर्ण लिंक
    • About Us
    • Contact Us
    • Code of ethics
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Editorial Policy & Corrections Policy
    • Fact-Checking Policy
    © 2026 Daily Samvad. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.