डेली संवाद, थाईलैंड। Thailand Alcohol Rules: थाईलैंड (Thailand) में मस्ती पर ब्रेक लगी है। अगर आप भी शराब पीने के शौकीन है तो ये खबर आपके लिए बहुत जरूरी है। दरअसल अब शराब पीने वालों के लिए थाईलैंड सरकार (Thailand Government) ने टाइमिंग फिक्स कर दी है। जिसके चलते अगर आप फिक्स की टाइमिंग के बाद शराब पीते है तो आपके खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है।
शराब पीने की टाइमिंग फिक्स
मिली जानकारी के मुताबिक थाईलैंड (Thailand) में शराब पीने की टाइमिंग को फिक्स कर दिया है। अगर आपका भी प्लान है आने वाले दिनों में थाईलैंड घूमने (Thailand Tour) का तो आपको ये नियमों के बारे में जरूर जान लेना चाहिए नहीं तो वहां जाकर आपको भारी मुसीबत का सामना करना पड़ सकता है।

शराब का खुला सेवन
बता दे कि भारत से हर साल हजारों की संख्या में लोग घूमने के लिए जाते है वहां का स्ट्रीट फूड, खूबसूरत समु्द्री तट और नाइट लाइफ लोगों को काफी आकर्षित करती है। वहीं कई लोग ऐसे भी होते है जो शराब के शौकीन होते है और वहां जाकर शराब का खुला सेवन करते है लेकिन अब ये नए नियम उनके लिए मुसीबत बन सकते है।
अल्कोहलिक बेवरेज कंट्रोल एक्ट लागू
नए नियमों के मुताबिक अब थाईलैंड (Thailand) में दोपहर 2 बजे से शाम के 5 बजे तक शराब पीने पर प्रतिबंध रहेगा। इस संबंध में 8 नवंबर को संशोधित अल्कोहलिक बेवरेज कंट्रोल एक्ट लागू किए गए। वहीँ नियम तोड़ने वालों पर 10,000 baht का भारी जुर्माना लगाया जाएगा।

यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हुई टीचर के परिजनों को इंसाफ की दरकार
वहीं आदेश के मुताबिक अगर किसी ने दोपहर 1:59 बजे बीयर खरीदी और दोपहर 2:05 बजे तक उसे पीता रहा, तो इसे भी कानून का उल्लंघन माना जाएगा और उस पर जुर्माना लगाया जाएगा। सरकार द्वारा इस नए नियम के बाद लोगों की परेशानी बढ़ गई है। वहीं दूसरी तरफ रेस्टोरेंट मालिकों को भी अपने कारोबार को नुकसान पहुंचने का डर सताने लगा है।








